फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   claud away between the bright sunshine

चटख धूप के बीच छाए बादल, चली आंधी

Wed, 26 Apr 2017 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 26 Apr 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
claud away between the bright sunshine
weather - फोटो : demo
मंगलवार को मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। दिन में चटख धूप के बीच हल्के बादलों की आवाजाही बनी रही। शाम को आंधी चली। इससे तापमान नीचे की ओर सरक गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन-चार दिन तक मौसम का यही रुख रहने वाला है। कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी के भी आसार हैं। इससे गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

अप्रैल की शुरुआत से ही गर्मी ने जोर पकड़ लिया था। पिछले एक पखवाड़े से तापमान का ग्राफ लगातार ऊपर की ओर चढ़ रहा था। तापमान का ग्राफ इस सीजन के सबसे उच्चतम स्तर पैंतालिस डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। साथ ही तेज गति से गर्म हवा चल रही थीं। इससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन, मंगलवार को मौसम ने पलटी मारी। सुबह से खिली तीखी धूप दोपहर में कई बार मध्यम बादल छाने से मंद पड़ गई। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। रात तकरीबन आठ बजे आंधी भी चली। आंधी के बाद मौसम सुहावना हो गया। तापमान दो डिग्री लुढ़ककर 43 डिग्री पर आ गया।
विज्ञापन

कृषि मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र ने बताया कि आने वाले तीन-चार दिन मौसम का यही मिजाज रहने वाला है। तापमान 39 से 43 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। जबकि, न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री के मध्य रहेगा। बीच-बीच में बादल आते जाते बने रहेंगे। जिले में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीमारियों से मिलेगी राहत
तेज गर्मी की वजह से उल्टी, दस्त और बुखार के मरीजों की संख्या एकाएक बढ़ गई थी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कालेज की ओपीडी में रोजाना सवा सौ से डेढ़ सौ मरीज पहुंच रहे थे। जिला अस्पताल व निजी अस्पतालों में भी मरीजों की भीड़ बढ़ी हुई थी। लेकिन, मौसम में आए परिवर्तन से अब लोगों को बीमारियों से राहत मिलेगी। मेडिकल कालेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. जकी सिद्दीकी ने बताया कि स्वास्थ्य की दृष्टि से मौसम का यह मिजाज अनुकूल है। इससे लोगों को राहत मिलेगी। उल्टी, दस्त के मरीजों की संख्या में कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed