फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   city odf, work incomplite

आंकड़े पूरे काम अधूरा, शहर ओडीएफ घोषित

Wed, 12 Dec 2018 12:46 AM IST
jhansi
jhansi Updated Wed, 12 Dec 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
city odf, work incomplite
toilet - फोटो : demo
नगर ललितपुर को कागजी खानापूरी करते हुए खुले में शौच से मुक्त कर दिया गया है, लेकिन वास्तविकता इसके परे है। विभिन्न वार्डों में सार्वजनिक/सामुदायिक शौचालय अधूरे हैं। वहीं, व्यक्तिगत शौचालयों का लक्ष्य भी पूरा नहीं हो पाया है। फूटा बंगला पर सुबह-शाम महिला व पुरुष लोटा लिए दिखाई देते हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद ने शहर को 26 वार्डो में विभाजित किया है। इन वार्डो में रहने वाले परिवारों को व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के लिए अनुदान दिया जा रहा है। वहीं, विभिन्न वार्डो में सार्वजनिक/ सामुदायिक शौचालयों का निर्माण चल रहा है। विभागीय अफसरों ने इनके पूर्ण होने से पहले ही नगर को कागजी कार्रवाई करते हुए ओडीएफ घोषित करवा दिया है। हकीकत यह है कि विभागीय आंकड़ों पर गौर करें तो नगर में 4640 व्यक्तिगत शौचालय निर्मित हो चुके हैं। वहीं, 2232 शौचालयों का बनना अब भी शेष हैै। कमोवेश यही स्थिति सामुदायिक व सार्वजनिक शौचालयों का है। इन हालात में नगर के विभिन्न इलाकों में खुले में शौच की समस्या बरकरार बनी हुई है। जिस ऐरिया में जिले के आला अफसरों के बंगले हैं, उनके बीच में खाली स्थान में खुले में शौच होता है। इस स्थान को फूटा बंगला के नाम से पहचाना जाता है। यह अकेला स्थल नहीं है, गोविंद नगर में रामलीला मैदान, गोविंद बांध के किनारे लेड़ियापुरा, नेहरू नगर, खिरकापुरा, रैदासपुरा, रामनगर, विवेक नगर, मसौरा बैरियर, टपरियन बस्ती, नदीपुरा, रावतयाना आदि शामिल हैं जो सफाई के लिए प्रोत्साहन समिति गठित हैं, उनमें से अधिकतर समितियां जागरूकता का काम करने की जगह घर बैठी हैं।  
विज्ञापन


इतने हैं बन रहे शौचालय
शहर में 18 सार्वजनिक/सामुदायिक शौचालय का निर्माण किया जा रहा है। इनमें से बाबाघाट के पास ही शौचालय का शुभारंभ हो सका है जबकि अधिकतर अधूरे पड़े हैं। इनमें वार्ड नंबर एक में मुहल्ला रैदासपुरा में 10 सीटर सामुदायिक शौचालय, घुसयाना में ब्याना नाले के पास दस सीटर सामुदायिक शौचालय, वार्ड नंबर सोलह में मुहल्ला आजादपुरा में महाराजा अग्रसेन स्कूल वाली गली में सामुदायिक शौचालय, रामलीला मैदान गोविंद नगर में सामुदायिक शौचालय, कर्बला में दस सीटर सामुदायिक शौचालय, खिरकापुरा में सामुदायिक शौचालय, आदर्श विद्यालय के सामने सामुदायिक शौचालय, गांधीनगर में शमशान के पास सामुदायिक शौचालय, रामनगर में सामुदायिक बशौचालय, सीतापाठ में दस सामुदायिक शौचालय निर्मित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शौचालय शीघ्र ही पूर्ण कराए जाएंगे
नगर में सामुदायिक, सार्वजनिक शौचालय निर्मित हो रहे हैं, उनका काम शीघ्र ही पूरा कराया जाएगा।
घनश्याम वर्मा, एसडीएम सदर/ ईओ  
नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed