{"_id":"590791404f1c1b693c441e22","slug":"churning-shuffle-in-bsp-organization","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा संगठन में फेरबदल को मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा संगठन में फेरबदल को मंथन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
bsp
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव में हार के बाद बहुजन समाज पार्र्टी संगठन को दुरुस्त करने में जुटी हुई है। सोमवार को पार्टी के जोन इंचार्ज समेत अन्य नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ मंथन किया और झांसी के जिलाध्यक्ष पद के लिए, विधानसभा अध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष और ललितपुर जिलाध्यक्ष पद के लिए नए व जिम्मेदारों को बैठाने के लिए मंथन किया। इस पर आज मंगलवार को मुहर लगने की उम्मीद है।
सोमवार को सर्किट हाउस में पार्टी के जोन इंचार्ज राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ, राष्ट्रीय महासचिव पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज, आरएस कुशवाहा, नौशाद अली और लालाराम अहिरवार समेत झांसी और ललितपुर जिला के पार्टी कार्यकर्ता देर शाम तक बैठकें करते रहे। अलग- अलग दौर की वार्ता में इस बात पर जोर दिया कि हाल ही में नगर निकाय चुनाव होने हैं और पार्टी सिंबल के आधार पर चुनाव लड़ेगी, ऐसे मे जिलाध्यक्ष पद पर ऐसे कार्यकर्ताओं को आगे लाया जाए जो पार्टी के लिए समर्पित भाव से काम कर रहे हों तथा जो निकाय चुनाव में पार्टी को बेहतर पोजीशन दिला सकते हों। अलग- अलग चरणों में झांसी और ललितपुर जिला के कार्यकर्ताओं से इस संबंध में वार्ता हुई।
सूत्रों के अनुसार झांसी जिलाध्यक्ष पद के लिए जयपाल अहिरवार, चंद्रदत्त गौतम और उत्कर्ष साहू के नाम आगे रहे, जबकि ललितपुर जिलाध्यक्ष पद पर दामोदर पटेल, कैलाश कुशवाहा और मलखान अहिरवार के नाम आए। हालांकि अभी किसी नाम पर सहमति नहीं बनी है, लेकिन माना जा रहा है कि मंगलवार को सहमति बन जाएगी। इसके अलावा कार्यकर्ताओं से कहा गया कि निकाय चुनाव में पार्टी सिंबल पर होने वाले चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करना है। इस मौके पर संतोष कुशवाहा, कय्यूम अंसारी, भूपेंद्र आर्या उपस्थित रहे।
विज्ञापन
दूरी बनाए रखी
पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी झांसी में डेरा डाले हुए हैं, लेकिन मीडिया को इसकी खबर तक नहीं दी गई। यहां तक कि बैठक भी सर्र्किट हाउस में बंद कमरे में हुई। इस कारण किसी को जानकारी नहीं हो सकी कि आखिर किस बात पर चर्चा हुई।
प्रत्याशियों की सहमति अहम
निकाय चुनाव के लिए पार्टी से टिकट मांग रहे दावेदारों से जिलाध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष पद पर सहमति बनाने पर जोर दिया गया। ताकि, संगठन और प्रत्याशियों में समन्वय बना रहे।