फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Chitrakoot: Attack on two officers who went to remove possession from government land, case registered

चित्रकूट: सरकारी भूमि से कब्जा हटाने गए दो अधिकारियों पर हमला, मामला दर्ज

Fri, 03 Dec 2021 10:00 AM IST
अनुराग सक्सेना एएनआई, चित्रकूट
एएनआई, चित्रकूट Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 03 Dec 2021 10:00 AM IST
सार

मऊ तहसील के कलचिहा गांव की गांव सभा की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत पर बुधवार को उच्चाधिकारियों के आदेश पर इसे खाली कराने के लिए राजस्व निरीक्षक नसीम खां राजस्व विभाग व पुलिस टीम के साथ जेसीबी लेकर गांव पहुंचे। इसी दौरान उनमें विवाद हो गया।

विज्ञापन
Chitrakoot: Attack on two officers who went to remove possession from government land, case registered
राजस्व विभाग के अधिकारियों से मारपीट करतीं महिलाएं - फोटो : ANI

विस्तार

चित्रकूट के कलचिहा गांव में बुधवार को सरकारी जमीन पर कब्जे को हटाने गए राजस्व विभाग के दो अधिकारियों पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया। हमले में दोनों अधिकारी घायल हो गए। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


मऊ तहसील के कलचिहा गांव की गांव सभा की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत पर बुधवार को उच्चाधिकारियों के आदेश पर इसे खाली कराने के लिए राजस्व निरीक्षक नसीम खां राजस्व विभाग व पुलिस टीम के साथ जेसीबी लेकर गांव पहुंचे। सरकारी रिकार्ड के अनुसार अवैध कब्जे वाले स्थान से कब्जा हटाने के लिए राजस्व विभाग की टीम ने कहा लेकिन वहां मौजूद महिलाओें ने कहा कि बाद में आना अभी पुरुष सदस्य घर में नहीं हैं। वैसे भी उनके परिवार इस भूमि पर 30 साल से रहते हैं।
विज्ञापन


बातचीत के दौरान जैसे ही जेसीबी चली और दो ओर की दीवारें गिराईं तो गांव में बवाल मचने लगा। घरों में मौजूद महिलाओं ने बाहर आकर राजस्व विभाग की टीम पर हमला कर दिया। आरोप लगाया कि टीम के सदस्यों ने उनके घर में आग लगा दी है, जिससे भूसा व अन्य सामग्री जल गई। यह विवाद देख गांव के अन्य ग्रामीण भी आकर राजस्व टीम की कार्यवाही का विरोध करने लगे। लगभग एक घंटे तक राजस्व व पुलिस टीम पर पत्थरों व डंडे से हमला किया गया, जिसमें राजस्व निरीक्षक और कुछ सिपाही चुटहिल हुए हैं। टीम के सदस्य जान बचाकर चारों ओर भागने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम सीओ मौके पर पहुंचे

गांव में तनाव फैलता देख सैकड़ों ग्रामीण एकत्र हो गए तब सूचना पर एसडीएम नवदीप शुक्ला और सीओ सुबोध गौतम भारी पुलिस टीम लेकर मौके पर पहुंचे। कथित कब्जे वाले स्थान पर रहने वाली महिलाओं ने आरोप लगाया कि टीम ने उनके साथ अभद्रता की और जबरन उनकी पुश्तैनी भूमि पर जेसीबी चलवाई।

महिलाओं ने लगाया आरोप

अधिकारियों के निर्देश पर राजस्व विभाग की कार्रवाई रुकी और बातचीत के बाद टीम वहां से लौट आई। देर शाम को मामले लेकर कलचिहा निवासी उषा देवी पत्नी रामसूरत ने बरगढ़ थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि मऊ तहसील के राजस्व निरीक्षक गांव पहुंच कर कहा कि गांव समाज की भूमि में कब्जा किए हो इसको खाली कर दो। उनसे कहा गया कि घर में कोई पुरुष नहीं है। सभी मऊ न्यायालय गए हैं। उनके आने पर ही कार्रवाई करें। इसके बावजूद जबरन गाली गलौज कर भूसे पर आग लगा दिया और दीवारों पर जेसीबी चला दी।

राजस्व निरीक्षक ने भी दर्ज कराया मामला

उधर राजस्व निरीक्षक नसीम खा ने थाने में दी तहरीर में कहा कि कलचिहा गांव की यह भूमि ग्राम समाज की है, जिस पर अवैध कब्जा की शिकायत मिलने पर खाली कराने के लिए गए थे। कब्जाधारियों ने लाठी डंडों व पत्थरों से राजस्व टीम व पुलिस फोर्स पर हमल बोल दिया। मौहाल उग्र करने के लिए मैदान में रखे भूसे पर खुद आग लगाई। पीड़ित परिवार की महिलाओं ने आरोप लगाया कि उनकी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा रही है। उनके साथ अन्याय किया जा रहा है।

मऊ सीओ सुबोध गौतम ने बताया कि बरगढ़ थाने में एक दर्जन महिलाओं व अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घायलों को डाक्टरी परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा गया है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल किसी की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामले की विवेचना के लिए पुलिस टीम को निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed