{"_id":"65f0c865cf3dde6a85069014","slug":"children-were-taught-alphabets-and-inspired-towards-environmental-protection-jhansi-news-c-308-1-sjhs1001-101246-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: बच्चों को कराया अक्षर ज्ञान, पर्यावरण संरक्षण के प्रति किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: बच्चों को कराया अक्षर ज्ञान, पर्यावरण संरक्षण के प्रति किया प्रेरित
Wed, 13 Mar 2024 02:55 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Wed, 13 Mar 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
झांसी। श्री गुरु हरकिशन महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन विद्यार्थियों ने झुग्गी झोपड़ियों में बच्चों को अक्षर ज्ञान कराया। बच्चों ने हम बच्चों का नारा है, शिक्षा का अधिकार हमारा है के नारे लगाए। शाम को बौद्धिक सत्र में सेवानिवृत कर्नल डॉ. सुनयना सूद, प्राचार्या डाॅ. जयश्री दासानी, डॉ. सुधीर कुमार त्रिपाठी, रामकुमार वर्मा, डाॅ. अर्चना द्विवेदी मौजूद रही। वहीं बुंदेलखंड महाविद्यालय में एनएसएस के अंतर्गत प्राचार्य डाॅ. एसके राय की अध्यक्षता में जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरण संरक्षण विषय पर सामान्य शिविर का आयोजन हुआ। मुख्य वक्ता डाॅ. कमलेश सिंह ने जलवायु परिवर्तन के कारणों एवं प्रभावों के बारे में बताया। कार्यक्रम अधिकारी डा. नरेंद्र गुप्ता ने सभी को पर्यावरण के अनुरूप जीवन शैली अपनाने को कहा। इस अवसर पर उप प्राचार्य प्रो. जितेंद्र तिवारी, डाॅ. उमेश चंद्र यादव, डाॅ. संतोष रानी मौजूद रहे।
उधर, एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीटयूशंस अंबावाय में एसआर काॅलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज के तत्वावधान में सात दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। विद्यार्थियों को प्राचार्य डाॅ. आशीष खंताल ने मतदान के प्रति जागरूक किया। डीन अकेडमिक इंजीनियर डा. जितेंद्र मोहन खरे ने मतदान का महत्व बताया और शपथ दिलाई। इस अवसर पर करुणाकर दुबे, अखिलेश पटेल, डा. अरविंद त्रिपाठी, डा. दिव्या परिहार, कार्यक्रम संयोजक हर्ष नामदेव, डाॅ. आलिया एजाज मौजूद रहे।