{"_id":"6133cf828ebc3e882b7244e6","slug":"children-showed-the-spirit-of-patriotism-in-pictures-jhansi-news-jhs2035218116","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां तुझे प्रणाम : चित्रों में बच्चों ने दिखाया देश भक्ति का जज्बा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां तुझे प्रणाम : चित्रों में बच्चों ने दिखाया देश भक्ति का जज्बा
Sun, 05 Sep 2021 03:20 PM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 03:20 PM IST
सार
अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम अभिनव अभियान के तहत हुई चित्रकला प्रतियोगिता के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। शनिवार को विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
मां तुझे प्रणाम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के तहत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें बड़ी तादाद में बच्चों ने हिस्सा लिया था। बच्चों ने कागज पर देश भक्ति के रंगों के जरिये आजादी के एक से बढ़कर एक चित्र बनाए थे।
विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया
प्रतियोगिता का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इसमें पहले स्थान पर रहीं हैं कक्षा चार की छात्रा छवि गुप्ता। जबकि, दूसरा स्थान कक्षा चार के हार्दिक दुबे, तीसरा सृष्टि गोस्वामी और चौथा स्थान पांचवीं कक्षा की प्राची साहू ने हासिल किया है। शनिवार को अमर उजाला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर उनके अभिभावक भी मौजूद रहे, जो अपने बच्चों की प्रतिभा पर बेहद खुश नजर आए।