फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Children appealed to the Chief Minister for road construction.

Jhansi News: बच्चों ने मुख्यमंत्री से लगाई सड़क निर्माण की गुहार

Sat, 19 Sep 2026 01:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Children appealed to the Chief Minister for road construction.
मऊरानीपुर। तहसील क्षेत्र के ग्राम मेलोनी का मोहल्ला कछियाना खिरक आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। मानसून आते ही यह क्षेत्र कीचड़ और जलभराव से भर जाता है। ग्रामीणों को दैनिक कार्यों के लिए जोखिम भरे रास्ते से गुजरना पड़ता है। प्राथमिक शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों को स्कूल जाने में भारी परेशानी होती है। वे अक्सर फिसलकर गिर जाते हैं, जिससे उनके कपड़े और बस्ते खराब हो जाते हैं। जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा से आहत बच्चों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है। उन्होंने गांव में पक्की सड़क बनवाने की मांग की है। वे वर्षों से सड़क की उम्मीद में हैं, पर केवल आश्वासन ही मिला है। प्रभारी खंड विकास अधिकारी शिखर श्रीवास्तव ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। उन्होंने जल्द ही प्रस्ताव तैयार कर सड़क निर्माण का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed