फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Child tell new freedom history of india

बच्चों को नए सिरे से बताएं स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास

Fri, 05 Feb 2021 12:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
Child tell new freedom history of india
दीनदयाल सभागार में चौरी चौरा महोत्सव में भाग लेते नागरिक। अमर उजाला
झांसी। बृहस्पतिवार को चौरी-चौरा शताब्दी महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर महानगर में विभिन्न आयोजन हुए।
विज्ञापन

पं. दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सत्यदेव तिवारी ने किया। इसके बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वर्चुअल संवाद हुआ। विशिष्ट अतिथि विधायक रवि शर्मा ने कहा कि हमारा दायित्व है कि हम बच्चों को स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास नए सिरे से बताएं। अध्यक्षता करते हुए मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा ने कहा कि ये महोत्सव भारत माता के लिए बलिदान होने वालों के लिए श्रद्धा व सम्मान व्यक्त करने का जरिया है।
डीएम आंद्रा वामसी ने आजादी की लड़ाई में चौरी-चौरा के महत्व पर प्रकाश डाला। इस दरम्यान महापौर ने भी विचार प्रकट किए। इससे पूर्व नगर में प्रभात फेरियां निकाली गईं। जबकि, कार्यक्रम में सांस्कृतिक आयोजन भी हुए। शाम को ध्यानचंद स्टेडियम में दीपांजलि हुई। इस मौके पर सीडीओ शैलेष कुमार, नगर आयुक्त अवनीश कुमार राय, जेडीए उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार दीक्षित, एडीएम संजय पांडेय, नगर मजिस्ट्रेट सलिल पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष जमुना कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कॉलेजों में याद किया आजादी के दीवानों को
झांसी। आर्य कन्या महाविद्यालय में प्राचार्या डॉ. अंजू दत्त की अध्यक्षता में चौरा चौरी शताब्दी समारोह का आयोजन हुआ। इस अवसर पर छात्राओं ने रैली निकाली। छात्रा नंदिता, नैंसी, आर्या, अंशिका आदि ने चौरा चौरी आंदोलन पर भाषण व लेख प्रस्तुत किए। इस मौके पर डॉ. कल्पना निरंजन, डॉ. कविता अग्निहोत्री, एनएसएस प्रभारी डॉ. शारदा सिंह, डॉ. दीप्ति भदौरिया, डॉ. ऋतु, डॉ. रूबी, डॉ. मोनिका, सपना व अन्य उपस्थित रहीं। वहीं, वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई राजकीय महिला महाविद्यालय में चौरा चौरी शताब्दी समारोह के अवसर पर एनएसएस की प्रथम व द्वितीय इकाई के सामान्य शिविर का आयोजन हुआ। स्वयंसेविकाओं ने रैली निकाली। बौद्धिक सत्र में डॉ. अनुभा श्रीवास्तव ने चौरा चौरी आंदोलन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर डॉ. अनिल कुमार सिंह, डॉ. नीलम चौधरी, डॉ. कमलेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed