{"_id":"62718370482f6f492c42ab76","slug":"chief-minister-yogi-will-come-to-jhansi-on-may-7-jhansi-news-jhs2199490181","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात मई को झांसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात मई को झांसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी
विज्ञापन
झांसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सात मई को झांसी आएंगे। वह मंडल के विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। रात्रि विश्राम करने के बाद अगले दिन ललितपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।
सीएम शनिवार को दोपहर 3:50 बजे हेलीकॉप्टर से झांसी की पुलिस लाइन पहुंचेंगे। शाम चार बजे आयुक्त सभागार पहुंचकर झांसी मंडल के विकास कार्यों और कानून व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे। जालौन के अधिकारी बैठक में वर्चुअल जुड़ेंगे। शाम पांच बजे से जनप्रतिनिधियों से मिलेंगे। शाम साढ़े पांच बजे से साढ़े छह बजे तक विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। रविवार को सुबह नौ बजे पुलिस लाइन से ललितपुर के लिए रवाना होंगे। साढ़े नौ बजे मोरारी बापू के कथा स्थल पहुंचेंगे। वहां से सुबह 10 बजे कलेक्ट्रेट के लिए रवाना होंगे और ललितपुर के विकास कार्यों, कानून व्यवस्था के संबंध में समीक्षा बैठक करेंगे। सुबह 11:15 बजे से 11:45 बजे तक जनप्रतिनिधियों से भेंट करेंगे। फिर दोपहर 12:15 बजे तक विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने के बाद 12:25 बजे हेलीकॉप्टर से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।
500 बेड अस्पताल का लिया जायजा
झांसी। सीएम के आगमन का कार्यक्रम तय होने के बाद डीएम रविंद्र कुमार, सीडीओ शैलेष कुमार ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर 500 बेड अस्पताल का जायजा लिया। प्राचार्य डॉ. एनएस सेंगर ने अब तक हो चुके काम के बारे में जानकारी दी। बताया गया कि सीएम निरीक्षण के लिए मेडिकल कॉलेज जा सकते हैं। अमृत योजना, जल जीवन मिशन के कार्यों का भी जायजा ले सकते हैं।