फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Chief Minister can virtually inaugurate Smart Health Centre, tests will be done at one fourth of the price

Jhansi News: स्मार्ट हेल्थ सेंटर का वर्चुअल लोकार्पण कर सकते हैं मुख्यमंत्री, एक चौथाई दाम में हो जाया करेंगी जांचें

Thu, 16 Jan 2025 05:15 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 05:15 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister can virtually inaugurate Smart Health Centre, tests will be done at one fourth of the price

विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। स्मार्ट हेल्थ सेंटर का सीएम वर्चुअल लोकार्पण कर सकते हैं। इसके लिए स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से समय मांगा गया है। इसके शुरू होने के बाद लोगों को रियायती दरों पर जांच कराने की सुविधा मिलेगी।



महानगर में आरटीओ कार्यालय के पास स्मार्ट सिटी लिमिटेड के तहत स्मार्ट हेल्थ सेंटर बनकर तैयार है। स्मार्ट स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टर, फार्मेसी और डायग्नोस्टिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। ओपीडी में डॉक्टर को दिखाकर, जांच कराने के बाद मरीज यहां पर खुली फार्मेसी से दवाएं भी ले सकेंगे। सेंटर पर रियायती दरों पर खून और यूरिन जांच की सुविधा भी उपलब्ध होगी। 75 फीसदी तक सस्ती दरों पर जांचें होंगी। जेनरिक दवाएं भी 50 फीसदी सस्ती मिलेंगी। स्मार्ट डेंटल क्लीनिक में 550 रुपये में रूट कैनाल भी करा सकेंगे। सीटी स्कैन की जांच की भी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


सेंटर बनकर तैयार है। अब इसके वर्चुअल लोकार्पण के लिए सीएम का कार्यक्रम मांगा गया है। स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सीईओ सत्य प्रकाश ने कहा कि जल्द ही सेंटर का लोकार्पण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed