फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Chief minister can come to twenty

बीस को आ सकते हैं मुख्यमंत्री

Tue, 18 Apr 2017 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 18 Apr 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
Chief minister can come to twenty
yogi aadityanath - फोटो : demo
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 20 अप्रैल को जिला के दौरे पर आ सकते हैं। वह बुंदेलखंड में पेयजल के इंतजामों की समीक्षा करेंगे। उनके आगमन की अभी अधिकृत पुष्टि तो नहीं हुई है, लेकिन नगर निगम के अफसर सोमवार को छुट्टी होने के बाद भी तैयारियों में जुटे रहे। मुख्यमंत्री के अलावा उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना के आने की भी संभावना है।
विज्ञापन

बुंदेलखंड की सभी विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की है। मुख्यमंत्री ने शपथ लेने के बाद बुंदेलखंड के विकास और यहां की समस्याओं के समाधान को वरीयता पर करने का संकल्प व्यक्त किया था। उन्होंने जल्द बुंदेलखंड आने की संभावना भी जताई थी। माना जा रहा है कि वह 20 अप्रैल को झांसी आ सकते हैं। इस संबंध में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती पर अवकाश होने के बाद भी नगर निगम कार्यालय खुला रहा और कार्यालय की सफाई का काम होता रहा। कार्यालय की दीवारों पर जहां पान की पीक के दाग लगे थे, वहां पर सफेदी कर दी गई है। जो टॉयलेट गंदे थे, उन्हें भी साफ किया गया। संभावना जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री के आगमन से एक दिन पहले उपमुख्यमंत्री और नगर विकास मंत्री आ सकते हैं। इसलिए नगर निगम कार्यालय को पूरी तरह से अपडेट किया जा रहा है।
विज्ञापन


सड़कें दुरुस्त की जाएं 
सोमवार को सर्किट हाउस में सदर विधायक रवि शर्मा ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने 20 अप्रैल को मुख्यमंत्री के आगमन की संभावना व्यक्त करते हुए सड़कों की सफाई और गड्ढे दुुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बीकेडी से सर्किट हाउस तक केबल डालते समय सड़क के किनारे एपेक्स उखाड़ दिए गए थे। केबल डलने के बाद सड़क को सही नहीं किया गया है। उसे तत्काल सह कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कार्यों की करेंगे समीक्षा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पेयजल कार्यक्रम की समीक्षा करेंगे। इसके अलावा वह बुंदेलखंड के किसानों को सूखा राहत मिला है या नहीं, यदि मिला है तो कितना व कितने किसानों का पैसा बकाया है। इसके अलावा बुंदेलखंड पैकेज के कार्यों की भी समीक्षा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed