{"_id":"5cb8e09abdec22143356eae7","slug":"cheking-in-road-and-river-in-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में सड़क के साथ नदियों पर भी रहेगा पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में सड़क के साथ नदियों पर भी रहेगा पहरा
Fri, 19 Apr 2019 07:45 AM IST
देवेंद्र कुमार
jhansi
jhansi
Published by: देवेंद्र कुमार
Updated Fri, 19 Apr 2019 07:45 AM IST
विज्ञापन
river
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव में किसी तरह की गड़बड़ी न हो, इसको लेकर पुलिस ने सड़क से लेकर नदी के रास्ते तक सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करने की तैयारी शुरू कर दी है। जिले में पड़ने वाली सभी नदी के चिह्नित 12 रास्तों पर संयुक्त चेकिंग की जाएगी, ताकि पड़ोसी जिलों से फर्जी मतदाता से लेकर गड़बड़ी करने वाले खुराफाती जिले की सीमा में प्रवेश न कर सकें।
लोकसभा चुनाव में हर स्तर की गड़बड़ी रोकने के लिए पुलिस ने तैयारी कर ली है। सड़क के साथ ही पुलिस ने नदियों के रास्तों पर भी कड़ा पहरा बैठाने की तैयारी शुरू कर दी है। नदियों के रास्ते बाहरी लोग सीमा में प्रवेश न कर सकें, इसके लिए कई स्थानों पर बारह प्वाइंट बनाकर कड़ी चेकिंग होगी। इसमेें थाना रक्सा स्थित गेवरा व सिमरा गांव की अनेभोरी नदी, थाना बरुआसागर के पुलवा गांव में बेतवा नदी, थाना चिरगांव के निवी गांव की पहूंज नदी, थाना बबीना के नोहरा गांव स्थित बेतवा नदी, थाना बड़ागांव के मवई व टोंध गांव स्थित बेतवा नदी, थाना मऊरानीपुर में देवरा घाट स्थित सुखनई नदी, थाना शाहजहांपुर के चिदार स्थित पहूंज, थाना समथर के गांव बहादुरपुर गांव और बडे़रा घाट स्थित पहूंज नदी पर प्वाइंट बनाए जाएंगे। इन स्थानों से किसी भी तरह के फर्जी वोटर जिले मेें प्रवेश न कर सकें, इसके लिए मध्य प्रदेश के इलाकों की पुलिस भी चेकिंग करेगी।
वहीं, पुलिस नेे आसपास के सभी ग्रामीण इलाकों की सूची बनाकर उसका भी आदान प्रदान किया है। संदिग्धों की सूची बनाकर भी भेज दी गई है। पुलिस ने अभी से आसपास के इलाकों में चेकिंग भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
नदियों में जलस्तर कम
यह सभी नदियां झांसी के साथ मध्य प्रदेश के इलाकों को भी जोड़ती हैं। चुनाव के समय सड़क के रास्ते लोगों का आना मुुश्किल रहेगा। ऐसे में अराजकतत्व नदियों के रास्ते आ जा सकते हैं। इस समय सभी नदियों में पानी का जलस्तर भी कम है। जिसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश अराजकतत्वों की रहेगी।
सादा कपड़ों में भी होगी निगरानी
इन सभी प्वाइंटों के आसपास सादा कपड़ों में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, जो आसपास के इलाकों मेें भी नजर रखेंगे। हर जाने वाले की गतिविधियोें पर भी नजर रहेगी। मतदान वाले दिन किसी का भी एक दूसरे क्षेत्र में जाने पर रोक रहेगी।
संदिग्धों को पकड़कर भेजेंगे जेल
हर स्थिति में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान होगा। पुलिस ने सड़क से लेकर नदी के रास्तों पर कड़ा पहरा बैठा दिया है। जो भी संदिग्ध नजर आएगा, पुलिस पकड़कर जेल भेजेगी।
डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी