फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Cheers resounded in praise of Lord Jagannath

Jhansi News: भगवान जगन्नाथ जी की महिमा के गूंजे जयकारे

Sat, 28 Jun 2025 03:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 03:45 AM IST
विज्ञापन
Cheers resounded in praise of Lord Jagannath
गोलाकुंआ से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में उमड़ी भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। शुक्रवार को पुष्य नक्षत्र में भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथयात्रा निकली। श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ जी, बलभद्र जी एवं सुभद्रा जी के दिव्य दर्शन किए और जय जगन्नाथ के जयकारे लगाए। रथयात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। महानगर के गोलाकुआं स्थित श्री जगन्नाथ जी मंदिर में सुबह भगवान को छप्पन भोग का प्रसाद अर्पण किया गया। मनमोहक फूल बंगला सजाया गया। शाम को महाआरती के पश्चात आकर्षक रथ पर भगवान जगन्नाथ जी, बलभद्र जी एवं सुभद्रा जी को भक्ति भाव से विराजमान किया गया। बैंडबाजों द्वारा गाए जा रहे मधुर भजनों एवं इस्कॉन भक्तों के हरिनाम संकीर्तन के साथ रथयात्रा शुरू हुई। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा भक्ति से भगवान के रथ को रस्सियों से पकड़ कर खींचा। गंधीगर का टपरा, सराफा बाजार, मानिक चौक, रानी महल, सुभाष गंज, बड़ा बाजार आदि प्रमुख बाजारों में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। नगर भ्रमण के बाद रथयात्रा वापस मंदिर पहुंची। भजन कीर्तन एवं प्रसाद वितरण हुआ।

नगर विधायक रवि शर्मा, सुनीता शर्मा ने महाआरती की। पीयूष रावत, संजय नौराई, शिवा नौराई, आशीष उपाध्याय, मनमोहन गेडा, पुनीत रावत, पुरुषोत्तम स्वामी, सत्येंद्र पुरी गोस्वामी, महेंद्र भंडारी, राघव वर्मा, मुकेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे। इधर, मुरली मनोहर मंदिर, रघुनाथ जी महाराज मंदिर में रथयात्रा पर्व पर मनमोहक झांकियां सजाई गईं। श्रद्धालुओं ने भगवान के मनोहारी दर्शन किए। इधर, रथयात्रा का सपा नेता अरविंद वशिष्ठ ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और पूजा अर्चना की। मनीष वर्मा, अमित चक्रवर्ती, अभिषेक दीक्षित, मनीष रायकवार आदि ने शरबत वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed