फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   check dam work by mnrega

मनरेगा से कराए जाएं चेकडैम के काम

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 09:55 PM IST
विज्ञापन
check dam work by mnrega
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo
मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा ने शनिवार को बबीना ब्लॉक के गांव खैलार में  नाले के सफाई कार्य का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने  कहा कि पुराने  चेकडैमों को चिह्नित करते हुए मनरेगा से काम कराया जाए। प्रवासी श्रमिकों  को प्राथमिकता से रोजगार उपलब्ध कराया जाए। निरीक्षण के दौरान नाले पर 125 श्रमिकों द्वारा मनरेगा के तहत सफाई कार्य  किया जा रहा था। कमिश्नर ने कहा कि नाले की सफ ाई के बाद दरेसी अवश्य की  जाए ताकि पानी आ जाने के बाद किनारे की मिट्टी नाले में ना आ सके। जनपद में  लगभग 40 पुराने चेकडैमों पर कार्य किया जा रहा है। चेकडैमों में जो कमियां  हैं उन्हें प्राथमिकता से दूर किया जाए तथा मरम्मत कार्य भी कराए जाएं।  मंडलायुक्त ने मौके पर काम कर रह श्रमिकों से बात की और उनकी समस्याओं को  सुना। उन्होंने खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि ऐसे प्रवासी श्रमिक  जिनके पास राशन कार्ड, जॉब कार्ड नहीं है, उनका तत्काल कार्ड बनवाया जाए।  इस मौके पर जेडीसी चंद्रशेखर शुक्ला, डीसी मनरेगा राम अवतार सिंह, खंड  विकास अधिकारी प्रतिमा साल्या, प्रधान अंजलि अभय सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed