फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Cheating BU campus

Jhansi News: कैंपस में ही नकल रोकने में बीयू नाकाम

Fri, 20 Jan 2023 05:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jan 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
Cheating BU campus
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय अपने कैंपस में ही नकल रोकने में नाकाम है। परीक्षा भवन में परीक्षा देने के लिए बेधड़क परीक्षार्थी पर्ची और प्रश्न बैंक लेकर पहुंच रहे हैं। न तो उनकी मुख्य द्वार पर जांच होती है, न ही नकल करने पकड़े जाने पर परीक्षार्थियों के खिलाफ कार्रवाई। अमर उजाला की पड़ताल में बृहस्पतिवार को बाथरूम में नकल की पर्चियां पड़ी मिलीं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में परीक्षा शुरू हुए एक सप्ताह से अधिक समय हो चुका है। इसके बावजूद अब तक सिर्फ दो-तीन ही परीक्षार्थियों को नकल करते पकड़ा गया है। जबकि, यहां पर काफी तादाद में छात्र पर्चियां और प्रश्नबैंक लेकर परीक्षा देने पहुंच रहे हैं। ये छात्र पेपर मिलने के बाद बाथरूम में चले जाते हैं और छुपाकर रखी हुई किताब के पन्नों को देखने लगते हैं। इसके बाद छात्र बाथरूम में ही छुपाकर आ जाते हैं। इससे साफ पता चलता है कि परीक्षा शुरू होने से पहले छात्र-छात्राओं की जांच नहीं हो रही है। तभी वो परीक्षा कक्ष तक प्रश्न बैंक, पर्चियां आदि लेकर पहुंच जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को परीक्षा खत्म होने के बाद जब अमर उजाला की टीम परीक्षा भवन पहुंची तो वहां के बाथरूम में पर्चियां बिखरी पड़ी हुई थीं। ये पर्चियां किसी प्रश्नपत्र की नहीं, बल्कि प्रश्न बैंक की थी। ऐसे में बड़ा सवाल ये उठता है कि केंद्राध्यक्ष क्या कर रहे हैं? बताया गया कि रोजाना बाथरूम साफ कराए जाते हैं, ऐसे में लगातार ऐसी पर्चियां बरामद होने के बावजूद क्या केंद्राध्यक्ष ने बीयू अधिकारियों को ऐसी कोई जानकारी दी?
विज्ञापन

बीयू में पूरी तरह नकल विहीन परीक्षा कराई जा रही है। नकल करते पकड़े जाने पर दो-तीन छात्रों को अन फेयर मींस (यूएफएम) में बुक भी किया गया है। कंट्रोल रूम से भी निगरानी की जा रही है। अब और सख्ती बढ़ाएंगे। - राजबहादुर, परीक्षा नियंत्रक, बीयू।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed