फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Chaudhari charan singh remember

चरण सिंह की जयंती पर उठी आवाज, खेती में महिलाओं को मिले सम्मान

Thu, 24 Dec 2020 01:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 01:17 AM IST
विज्ञापन
Chaudhari charan singh remember
झांसी। पूर्व प्रधानमंत्री चौ.चरण सिंह की जयंती पर बुधवार को भव्य किसान सम्मान दिवस आयोजित हुआ। इस अवसर पर महिला किसानों को खासतौर से सम्मानित किया गया। महिलाओं को खेती के लिए प्रोत्साहित करते हुए महिला समूहों को आगे बढ़ाने की बात कही गई।
विज्ञापन

पं.दीनदयाल सभागार में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा ने महिला किसानों को आगे बढ़ाने की बात कही। कहा, महिलाओं के बिना खेती संभव नहीं। मुर्गी पालन, भैंस पालन, मछली पालन में भी महिलाओं की खासी भागीदारी है। उन्होंने महिला समूह को प्रोत्साहित करने की जरूरत बताते हुए बलिनी महिला समूह अन्य ब्लॉक में भी गठित करने की बात कही। उन्होंने समूह के उत्पादों को अधिकारियों से क्रय करने को कहा।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने नए कृषि कानून की वकालत करते हुए कहाकि अब किसानों को कहीं भी फसल बेचने की सहमलियत मिलेगी। किसान को एमएसपी मिलती रहेगी। जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने जैविक खेती को बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने बताया हर न्याय पंचायत में नाबार्ड की मदद से हाट बाजार बनाया जाएगा। महिला किसान सीनू दुबे ने भी जैविक खेती अपनाने पर जोर दिया। इस अवसर पर 32 किसान जनपद स्तर पर तथा 40 किसान विकास खंड स्तर पर पुरस्कृत किए गए। सभी को प्रमाण पत्र व शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान किसानों एवं उनसे जुड़ी तमाम विधाओं पर केंद्रित प्रदर्शनी भी लगाई गई। इस मौके पर उपनिदेशक उद्यान भैरम सिंह, मंडी सचिव पंकज शर्मा, प्रभारी डीडी केके सिंह समेत अन्य उपस्थित थे। आभार उपनिदेशक जीएस कटियार ने जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर चढ़ाए पुष्प
पूर्व प्रधानमंत्री चौ.चरण सिंह की जयंती विभिन्न संगठनों की ओर से भी मनाई गई। सपा जिलाध्यक्ष महेश कश्यप की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने बेतवा भवन पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। किसान बाजार स्थित कार्यालय पर आयोजित विचार गोष्ठी में पूर्व एमएलसी श्याम सुंदर सिंह ने कहाकि चौधरी चरण सिंह ने किसानों को सम्मान के साथ जीना सिखाया। आज फिर से किसानों को उनकी राह अपनाने की जरूरत है। इस दौरान पूर्व एमएलसी तिलक चंद्र अहिरवार, केके यादव, वीरेंद्र सिंह यादव, राहुल सक्सेना, आरिफ खान, कुलदीप सिंह, राम सिंह, गौरव हयारण, दीपक यादव, राकेश यादव समेत अन्य उपस्थित रहे। सपा नेता शकील खान की अगुवाई में भी कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित किए। उधर, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में भी धूमधाम से जन्मदिन मनाया। कुलपति डा.अरविंद कुमार ने कृषि यंत्र वितरित किए। इस दौरान डॉ.आशुतोष, डॉ.सुशील चतुर्वेदी, डॉ.एके पांडेय समेत अन्य उपस्थित थे। रालोद जिलाध्यक्ष नीरज पटेल, ठाकुरदास, काशीराम, देवप्रसाद, प्रवेश, पीके भारतीय, सौरभ, सुल्तान ने भी पुष्प अर्पित किए। अंतरराष्ट्रीय बौद्घ शोध संस्थान उपाध्यक्ष हरगोविंद कुशवाहा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के कार्य याद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed