फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Chartered accountant cheated of Rs 22 lakh on the pretext of making him a partner in sand contract

Jhansi News: बालू ठेका में पार्टनर बनाने का झांसा देकर चार्टट अकाउंटेंट से ठगे 22 लाख

Thu, 08 Aug 2024 06:40 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 06:40 AM IST
विज्ञापन
Chartered accountant cheated of Rs 22 lakh on the pretext of making him a partner in sand contract
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। बालू ठेका में पार्टनर बनाने का झांसा देकर जालसाज से चार्टट अकाउंटेंट से 22 लाख रुपये ठग लिए। कई बार पैसा वापस मांगने पर भी जालसाज रकम नहीं लौटा रहा। भुक्तभोगी चार्टट अकाउंटेंट ने आरोपी के खिलाफ बबीना थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

बबीना थाना के पठकयाना मोहल्ला निवासी राजेश पाठक ने पुलिस को बताया कि वह पेशे से चार्टट अकाउंटेंट का काम करते हैं। उनकी जान पहचान एनजीओ चलाने वाले अमित त्रिपाठी पुत्र शिवनारायण निवासी शास्त्रीनगर से है। कुछ साल पहले अमित ने घाटों से बालू उठाने का काम करने वाली त्रिमूर्ति कंस्ट्रक्टशन कंपनी में हिस्सेदारी दिलाने का झांसा देकर उससे 25 लाख रुपये ले लिए। यह पैसा राजेश ने अपने बैंक खाते से उसे दिया। इसके बाद अलग-अलग समय में उससे कुल तीस लाख रुपये ले लिए। दो साल बाद भी जब अमित ने पैसा नहीं लौटाया तब राजेश ने पैसा वापस मांगा। कई बाद तकादा करने पर दो किस्त में करीब आठ लाख रुपये लौटा दिया लेकिन, बाकी पैसा वापस करने में टालमटोल करने लगा। राजेश के मुताबिक 24 अप्रैल को वह पैसा मांगने अमित के घर पहुंचे तब आरोपी ने उनके साथ गाली गलौज की। दोबारा पैसा मांगने पर जान से मार डालने को धमकाया। अमित ने यह शिकायत बबीना थाने के साथ एडीजी (लॉ एंड आर्डर) से भी कर दी। पुलिस अफसरों के निर्देश पर बबीना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 406, 504 एवं 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने मामले की विवेचना आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed