फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Chandrapal appointed as President of ICA Asia Pacific

आईसीए एशिया प्रशांत के अध्यक्ष बने चंद्रपाल

Wed, 01 Dec 2021 11:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:27 AM IST
विज्ञापन
Chandrapal appointed as President of ICA Asia Pacific
झांसी। सहकारिता के क्षेत्र में भारत को बड़ी उपलब्धि मिली है। अंतरराष्ट्रीय सहकारी गठबंधन एशिया प्रशांत के नए अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव बनाए गए हैं। साउथ कोरिया के सियोल में हुए चुनाव में उन्हें सफलता मिली है। पहली बार किसी भारतीय ने ये उपलब्धि हासिल की है।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के लिए चंद्रपाल सिंह के सामने जापान के चितोस अराय थे। वोटिंग के दौरान चंद्रपाल सिंह के पक्ष में 185 और चितोस के पक्ष में 83 वोट पड़े। ऐसे में चंद्रपाल सिंह ने 98 मतों से बड़ी जीत दर्ज की। उनकी जीत से झांसी के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के महानगर अध्यक्ष विश्व प्रताप सिंह के नेतृत्व में इलाइट चौराहे पर मिठाई बांटी गई। इस दौरान ऋषभ पाठक, प्रमोद वर्मा, सुमित दिगारा, हनीफ मंसूरी, राकेश रजक, जितेंद्र खटीक, संतोष रायकवार, पवन लहार, उमाकांत पाठक, रवि कुशवाहा, विशाल यादव, निकेश कुशवाहा, विशाल वर्मा, आनंदपाल, अंकुश, मनीष घावरी, जितेंद्र, राहुल, महेश मौजूद रहे। मालूम हो कि मौजूदा समय में चंद्रपाल सिंह कृषक भारती सहकारी लिमिटेड (कृभको) के चेयरमैन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed