फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Chances of rain today, wind speed may reach 50 kmph

आज बारिश के आसार, 50 किमी प्रतिघंटे की गति से चल सकती है हवा

Mon, 16 Jun 2025 02:23 AM IST
सचिन सोनी अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: सचिन सोनी Updated Mon, 16 Jun 2025 02:23 AM IST
सार

झांसी के तापमान में  रविवार को करीब तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई और ये 40.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह का कहना है कि सोमवार को बारिश के आसार हैं। 

विज्ञापन
Chances of rain today, wind speed may reach 50 kmph
रविवार रात हुई बारिश के बाद ग्वालियर ओवरब्रिज पर भरा पानी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी। चमक के साथ सोमवार को झमाझम बारिश हो सकती है। 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। ऐसे में तापमान लुढ़कने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन

करीब एक सप्ताह से लोगों को लू का सामना करना पड़ रहा था। दूसरी तरफ जबरदस्त उमस भी लोगों के पसीना छुड़ा रही थी। मगर, अब मौसम में बदलाव होना शुरू हो गया है। जल्द ही मानसून के दस्तक देने की संभावना है। इसी बीच रविवार को झांसी के तापमान में भी करीब तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई और ये 40.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 0.2 डिग्री ज्यादा है।
विज्ञापन

सोमवार को बारिश के आसार हैं। इसके अलावा 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। - मौसम केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन

अब लू चलने के आसार कम
ठंडी हवा और बादलों की आवाजाही की वजह से अब तापमान में फिर से बहुत ज्यादा इजाफा होने की उम्मीद बहुत कम है। ऐसे में लू की स्थिति उत्पन्न होने के आसार भी कम हैं। बताया गया कि बारिश होने पर इस सप्ताह दिन के तापमान में दो से पांच डिग्री और न्यूनतम पारा में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट देखने को मिल सकती है।
 
आगे ये रह सकता है तापमान
दिन अधिकतम न्यूनतम
सोमवार 40 28
मंगलवार 39 27
बुधवार 38 26
बृहस्पतिवार 36 24
शुक्रवार 35 24
शनिवार 35 24
(नोट : तापमान डिग्री सेल्सियस में।)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed