{"_id":"615223768ebc3e59df165bf6","slug":"central-water-commission-members-saw-the-reality-of-dams-jhansi-news-jhs2053641127","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय जल आयोग ने देखी बांधों की हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय जल आयोग ने देखी बांधों की हकीकत
विज्ञापन
झांसी। केंद्रीय जल आयोग की टीम ने यहां पहुंचकर मंडल में स्थित बांधों के हालत देखे। सदस्यों ने सिंचाई विभाग की ओर संचालित होने वाली विभिन्न परियोजनाओं की जमीनी हकीकत भी देखी।
केंद्रीय जल आयोग की निगरानी में पूरे देश के सभी सूबों के सिंचाई विभाग के कार्यों की जमीनी हकीकत परखी जा रही है। इसके आधार पर जलशक्ति के इस्तेमाल में प्रदेश की रैकिंग तय होगी। केंद्रीय टीम ने न सिर्फ प्रस्तावित कार्यों को परखा बल्कि पुराने निर्माण एवं उनके रखरखाव की रिपोर्ट भी तैयार कर रही है। झांसी में मऊरानीपुर स्थित निर्माणाधीन लखेरी बांध की हकीकत देखी गई। इस बांध का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। पिछले दो सीजन से बांध में पानी भरा जा रहा है लेकिन, अभी इसका पूरी क्षमता के साथ इस्तेमाल शुरू नहीं हुआ। सदस्यों ने इसकी वजह जानी। एक्सईएन सिद्घार्थ सिंह ने सदस्यों को बांध से होने वाले फायदे के बारे में बताया। सदस्यों ने इनके रखरखाव को लेकर किए जा रहे उपायों के बारे में बताया। मंडल में शहजाद बांध रोहिणी बांध, जमरार बांध को भी आयोग की टीम ने देखा। ललितपुर में स्प्रिंकलर सिंचाई मॉडल तैयार कराया जा रहा है। सिंचाई अभियंताओं का दावा है कि बुंदेलखंड की सिंचाई व्यवस्था पर केंद्रीय टीम ने प्रसन्नता जताई है। एक्सईएन सिद्घार्थ सिंह के मुताबिक बुंदेलखंड में पानी प्रबंधन को भी सराहा गया।
पुलिस की गिरफ्त में आया छेड़छाड़ का आरोपी
झांसी। सदर बाजार थाना के अंतर्गत छेड़खानी के आरोपी युवक माइकल (19) उर्फ पुतइया पुत्र राजकुमार निवासी सदर बाजार को सदर बाजार पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक 17 अगस्त को आरोपी ने झांसी होटल के पास एक नाबालिग से छेड़खानी की थी। पिता की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था। उसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। सोमवार को वह नराई नाका के पास मिल गया। पुलिस ने उसे घेरकर पकड़ लिया।
विज्ञापन
घर में घुसकर युवक संग मारपीट
झांसी। नवाबाद स्थित मंडी चौकी निवासी रफीक अहमद ने घर में घुसकर युवक के मारपीट करने को लेकर थाने में शिकायती पत्र दिया है। भुक्तभोगी के मुताबिक सोहेल नामक युवक शराब पीकर घर में घुस आया। गालियां देने के साथ ही मारपीट करने लगा। बीच बचाव करने पर उसने उसके भतीजे रिजवान पर हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया। भुक्तभोगी ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।