फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   CCTV camera for high sequrity

शहरवासियों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए सीसीटीवी कैमरों की नजर में रहेगा झांसी

Thu, 13 Feb 2020 01:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
CCTV camera for high sequrity
CCTV camera for high sequrity
झांसी। शहरवासियों की सुरक्षा और सुविधा बढ़ाने के लिए जल्द ही सभी महानगर के प्रमुख स्थानों पर तीन सौ सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। इनके जरिए हर तरह की गतिविधि पर निगाह रखी जाएगी। इसकी मदद से ट्रैफिक, पार्किंग, कूड़ा उठाने समेत शहरी सहूलियतें भी नियंत्रित हो सकेंगी। नगर निगम अफसरों का कहना है निविदा प्रक्रिया पूरी हो गई। अगले महीने तक काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी मिशन प्रोजेक्ट के तहत 180 करोड़ की लागत से इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर (ट्रिपल आईसी) का निर्माण कराया जाना है। प्रोजेक्ट की डीपीआर जून 2019 में ही स्वीकृत हो गया लेकिन, कई तकनीकी अड़चनों के चलते काम अब तक आगे नहीं बढ़ सका। अब जाकर लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ठेका हासिल करने में कामयाब हुई। इससे कार्य आगे बढ़ने की उम्मीद पैदा हुई है। प्रोजेक्ट के तहत पूरे शहर में अलग-अलग जगहों पर विभिन्न क्षमता के 300 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

यह अत्याधुनिक कैमरे नब्बे डिग्री तक घूमकर आसपास की बारीक गतिविधियों को भी कैद कर सकेंगे। जीवनशाह तिराहा, इलाइट चौराहा, चित्रा चौराहा, रेलवे स्टेशन के आसपास, बस अड्डा, मेडिकल कॉलेज, बीकेडी चौराहा, मिनर्वा चौराहा, इलाहाबाद बैंक चौराहा, किला रोड पर खास जंक्शन प्वांइट बनेंगे। इन सभी का संचालन ट्रिपल आईसी कमांड सेंटर से किया जाएगा। तैयार होने के बाद संचालन पुलिस को सौंप दिया जाएगा। स्मार्ट सिटी मिशन के टीम लीडर मनविंदर सिंह के मुताबिक निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अगले माह तक इसका कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपराध पर भी लगेगा अंकुश, संदिग्धों पर रहेगी नजर
- सैन्य और रेलवे प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को भी मिलेगा बल
झांसी। इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर से जुड़े तीन सौ कैमरों से शहर के भीतर आने एवं जाने वालों की रोजना सटीक जानकारी हासिल हो सकेगी। संदिग्ध लोगों पर विशेष नजर रखी जा सकेगी।
इससे सड़क पर होने वाले अपराधों में भी कमी आने की गुजांइश है। शहर सेना और रेलवे के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है। इन दोनों विभागों से जुड़े प्रतिष्ठानों की सुरक्षा भी पुख्ता होगी। निगम अफसरों के मुताबिक आधुनिक कैमरों के जरिए महत्वपूर्ण स्थानों के साथ ट्रिपल आईसी के कैमरे झांसी के भीतर आने वाले प्रत्येक प्वांइट पर भी लगाए जाएंगे। इन कैमरों के जरिए डेटा विश्लेषण का कार्य भी आसानी से किया जा सकेगा।
ट्रैफिक एवं पार्किंग होगी आसान
कमांड सेंटर शुरू होने के बाद शहर के विभिन्न स्थानों के ट्रैफिक एवं पार्किंग पर आसानी से निगाह रखी जा सकेगी। जिन चौराहों एवं सड़कों पर दबाव अधिक होगा, वहां से ट्रैफिक डायवर्ट करने की सहूलियत होगी। इसी तरह पार्किंग स्थल भी विकसित होंगे। पार्किग स्थल खाली होने की सूचना भी वाहन स्वामी को दी जा सकेगी।

शिंकजे में आएंगे रेड लाइट जंप करने वाले
कमांड सेंटर के काम शुरू करने पर रेड लाइट जंप करने वाले भी आसानी से शिकंजे में कसे जा सकेंगे। अत्याधुनिक क्षमता के इन कैमरे में सेंसर भी लगे होंगे जिनके जरिए तेजी से तस्वीरें भी उतारी जा सकेंगी। सभी प्रमुख चौराहों पर ऐसे आधुनिक कैमरे लगेंगे। वाहन के रेड लाइट जंप करते ही उनकी तस्वीर आटोमैटिक कैमरों में स्टोर होती जाएगी।
कूड़ा उठने वाले सेंटर होंगे चिह्नित
इसने जरिए कूड़ा अड्डों की भी निगरानी करने की व्यवस्था होगी। किन कूड़ा अड्डों से रोजाना कूड़ा उठाया गया, इसके माध्यम से इसकी मॉनीटिरिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed