{"_id":"6a5e8b996cb54d45e9046cd3","slug":"case-registered-regarding-assault-on-engineering-student-jhansi-news-c-11-jhs1004-839022-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: इंजीनियरिंग के छात्र के साथ मारपीट का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: इंजीनियरिंग के छात्र के साथ मारपीट का मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। स्कूटी सवार इंजीनियरिंग के छात्र को बीच सड़क पर घेरकर मारपीट के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित छात्र का आरोप है कि विपक्षी उसके व दोस्तों के साथ एक बार नहीं, बल्कि तीन बार हमला कर मारपीट कर चुके हैं। हाल में हुई मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा था।
नवाबाद थाना क्षेत्र के बीबीसी काॅलेज के पास रहने वाले दानिश वक्स पुत्र इकराम वक्स इंजीनियरिंग कालेज का छात्र है। पुलिस से शिकायत करते हुए दानिश ने बताया कि 29 अप्रैल की रात करीब 11 बजे कालेज में चल रहे कार्यक्रम में वह दोस्तों संग कार से गया था। उसकी गाड़ी के पीछे हर्ष गोस्वामी की गाड़ी खड़ी थी। उसने हर्ष से गाड़ी हटाने को कहा तो उसने गाली-गलौज कर धक्का-मुक्की कर दी और मारपीट करने लगा। हर्ष व उसके साथी शराब के नशे में थे, इस कारण वह घर चला गया। नौ की मई रात उक्त लोगों ने फिर उसके साथ मारपीट की। इसी प्रकार 15 जुलाई की रात इलाहाबाद बैंक के पास वह हर्ष गोस्वामी, कृष्णा पुरी अपने 10-15 साथियों के आए और उसे स्कूटी से जाता देख पकड़ लिया और जानलेवा हमला कर दिया। वह जान बचाकर भाग गया, लेकिन उसके दो दोस्तों को उक्त लोगों ने बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने दानिश की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।