फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Case register against corruption in Power sector in Jhansi

यूपी: 16 अरब के घोटाले में बिजली विभाग के अफसरों पर मुकदमा दर्ज

Mon, 08 Jul 2019 07:20 AM IST
Abhishek Singh अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: Abhishek Singh Updated Mon, 08 Jul 2019 07:20 AM IST
विज्ञापन
Case register against corruption in Power sector in Jhansi
इलेक्ट्रॉनिक मीटर और अन्य उपकरण लगाने में प्रदेश के बारह जिलों हुए 16 अरब के घोटाले - फोटो : Social Media

वर्ष 2005-06 में राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना में इलेक्ट्रॉनिक मीटर, बॉक्स और अन्य उपकरण लगाने में प्रदेश के बारह जिलों हुए 16 अरब के घोटाले की जांच के बाद सतर्कता विभाग ने बिजली विभाग के आठ अफसरों समेत एक कंपनी पर नवाबाद थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। वर्तमान में सभी अधिकारी अलग-अलग जिलों में तैनात हैं। सतर्कता विभाग द्वारा कराई गई कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठापन के निरीक्षक अजीत कुमार ने नवाबाद थाने में मुकदमा दर्ज कराया है कि तत्कालीन सहायक अभियंता उपखंड अधिकारी प्रदीप कुमार सिन्हा (वर्तमान तैनाती एसडीओ आगरा), अवर अभियंता हरीश कुमार (वर्तमान तैनाती एसडीओ कासगंज), अवर अभियंता जंग सिंह (वर्तमान तैनाती एसडीओ अलीगढ़), सहायक अभियंता अनुभव कुमार (वर्तमान तैनाती अधिशासी अभियंता झांसी, सीपरी बाजार), अवर अभियंता भगवंत सिंह (वर्तमान तैनाती एसडीओ उरई), अवर अभियंता शशिवेंद्र (वर्तमान तैनाती एसडीओ कानपुर), अधिशासी अभियंता लोकेश कुमार (वर्तमान तैनाती अधिशासी अभियंता आगरा), अवर अभियंता योगेंद्र सिंह ने राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना वर्ष 2005-06 में मानक के अनुरूप कार्य न करते हुए मेसर्स आईवीआरसीएल इंफ्रास्ट्रक्चर एंड प्रोजेक्ट लिमिटेड हैदराबाद के साथ दरीय संधि कर राजकीय कार्यों में वित्तीय अनियमितता कर सरकारी कोष का गबन कर लिया। नवाबाद पुलिस ने सभी के खिलाफ धारा 409, 120 (बी), 130 (1) सी, 13 (1) डी, 13 (2) में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed