{"_id":"699a05aa3b327d087d01aeab","slug":"car-lost-control-and-overturned-on-highway-one-injured-jhansi-news-c-420-1-mrn1003-2389-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटी कार, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटी कार, एक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
मऊरानीपुर। शनिवार की दोपहर झांसी-खजुराहो हाईवे पर बाइक सवार को बचाने के प्रयास में एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में घायल एक कार सवार को गंभीर चोट आ गई, जिसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
मुजफ्फरनगर के ग्राम भोपा निवासी आशु, खतौली निवासी अरुण, अजय व सुजुडू निवासी ललित कार से हैदरबाद जा रहे थे। कार गौरव चला रहा था। मऊरानीपुर थाना इलाके में झांसी-खजुराहो हाईवे पर ग्राम बसरिया के पास एक बाइक कार के सामने आ गई, जिसे बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कार से बाहर निकाला। आशु की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। गनीमत रही कि अन्य लोग सुरक्षित रहे और उन्हें ज्यादा चोटें नहीं आईं। बताया गया कि कार सवार सभी लोग हैदराबाद में पेंटिंग का कार्य करते हैं। काम करने के लिए ही वह कार से हैदराबाद जा रहे थे।