फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   car fell into ditch on highway near Thana Poonch due to driver falling asleep

झांसी में हादसा: हाइवे पर कार चालक को आई झपकी, चंद सेकंड में कार खाई में गिरी; तीन महिलाओं की मौत

Tue, 11 Feb 2025 02:12 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 11 Feb 2025 02:12 PM IST
सार

झांसी में हाइवे पर एक कार हादसे का शिकार हो गई। कार चलाते वक्त चालक को नींद आ गई। जिसके बाद गाड़ी खाई में जा गिरी। हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई है।

विज्ञापन
car fell into ditch on highway near Thana Poonch due to driver falling asleep
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झपकी आने पर एक कार सड़क किनारे खाई में पलट गई। जिससे कार सवार एक महिला की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा है कि राजस्थान के भीलभाड़ा निवासी दीपक शर्मा अपने परिवार को लेकर एक कार से प्रयागराज कुंभ में स्नान करने जा रहे थे।

विज्ञापन


दीपक शर्मा की पत्नी पायल शर्मा ने बताया कि वह लोग पहले ओरछा गए थे। ओरछा में रुकने की उचित व्यवस्था न मिलने के कारण वह लोग चित्रकूट जा रहे थे ।जैसे ही वह थाना पूछ अंतर्गत हाईवे पर पहुंचे अचानक दीपक को नींद में झपकी आ गई। जिससे कार असंतुलित हो गई और सड़क किनारे खाई में पलट गई।
विज्ञापन


जिसमें उनकी सास वान कुंवर शर्मा की मौत हो गई। उनका पुत्र अथर्व उम्र 13 वर्ष और मीना देवी और दीपक घायल हो गए। उपचार के लिए मोंठ अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी घायलों की हालत नाजुक होने पर झांसी रेफर कर दिया। सड़क हादसे में मौत की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मंगलवार को सुबह शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए झांसी भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed