फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Car accident after that bahnoi and sala dead

पथराई नदी में गिरी कार, बहनोई और साले की मौत

Sat, 06 Feb 2021 01:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Car accident after that bahnoi and sala dead
Car accident after that bahnoi and sala dead
झांसी। शुक्रवार तड़के जनपद के थाना टोड़ीफतेहपुर क्षेत्र में क्रेटा कार अनियंत्रित होकर पथराई नदी में जा गिरी। हादसे में कार में सवार साले व बहनोई की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों टोड़ीफतेहपुर में आयोजित जन्मदिन की पार्टी में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

मऊरानीपुर क्षेत्र के ढकरवारा निवासी मुदित तिवारी (28) गुरसराय के पटकयाना मोहल्ला निवासी सनत अग्रवाल की कार चलाते थे। बृहस्पतिवार रात वह थाना समथर क्षेत्र के लोहागढ़ मोहल्ला निवासी बहनोई धीरज द्विवेदी (39) के साथ कार से टोड़ीफतेहपुर में आयोजित एक जन्मदिन पार्टी में शामिल होने गए थे। देर रात दोनों कार से घर की तरफ रवाना हुए। रात करीब तीन बजे राजापुर मोड़ के पास कार अनियंत्रित होकर पथराई नदी में जा गिरी। कार के नदी में गिरने का आवाज सुनकर आसपास घरों में रहने वालों की नींद खुल गई। कई लोग घरों से बाहर निकल आए। पुलिस को सूचना दी गई। खबर मिलते ही टोड़ीफतेहपुर थानाध्यक्ष विजय कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को नदी से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। यहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। खबर मिलते ही दोनों घरों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed