फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Cancer-afflicted woman died by jumping into a water-filled Dharamshala

Jhansi News: कैंसर पीड़ित महिला ने पानी वाली धर्मशाला में कूदकर दी जान

Sat, 26 Aug 2023 11:14 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Aug 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Cancer-afflicted woman died by jumping into a water-filled Dharamshala
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। पिछले नौ सालों से कैंसर की बीमारी से जूझ रही एक महिला ने पानी वाली धर्मशाला में कूदकर जान दे दी। महिला एक सुसाइड नोट भी छोड़कर गई है, जिसमें उसने लिखा है कि वह बीमारी से तंग आकर यह कदम उठाने जा रही है।

बड़ागांव गेट बाहर मास्टर कॉलोनी निवासी स्व. शालिगराम की पत्नी सुमन (55) पिछले नौ सालों से कैंसर से ग्रसित थी। जबकि, पांच माह पहले उसके पति की भी कैंसर से मौत हो गई थी। शनिवार की सुबह सुमन की लाश पानी वाली धर्मशाला में उतराती मिली। बेटे आकाश ने बताया कि मां की पिछले कुछ दिनों से तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी। वो खाना भी नहीं खा पा रहीं थी। शुक्रवार की रात वह चुपके से घर से निकल गईं और सुबह उनकी लाश धर्मशाला में मिली। बेटे ने बताया कि बीमारी से तंग आकर मां पहले भी दो बार आत्महत्या की कोशिश कर चुकी थीं। परिजनों ने बताया कि महिला सुसाइड नोट में यह भी लिख गई है कि उसने अपने भाई के लिए राखी खरीद ली है जो घर पर है। वह उसके भाई को भेज दी जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed