{"_id":"5edd41ae8ebc3e90807feabd","slug":"campain-for-exclamation-gadgets-jhansi-news-jhs1685334160","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी वस्तुओं के बहिष्कार के लिए चलेगा अभियान, आयात में कटौती का रखा लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी वस्तुओं के बहिष्कार के लिए चलेगा अभियान, आयात में कटौती का रखा लक्ष्य
Mon, 08 Jun 2020 03:24 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 03:24 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशभर में चीनी वस्तुओं के बहिष्कार को लेकर 10 जून से कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया (कैट) के नेतृत्व में भारतीय सामान हमारा, अभिमान अभियान चलाया जाएगा। कैट के राष्ट्रीय मंत्री और उप्र व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी ने बताया कि कैट ने दिसंबर 2021 तक चीनी सामान आयात करने में 1.5 लाख करोड़ रुपये की कमी करने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
तीन हजार उत्पादों की सूची बनाई गई है। रविवार को हुई बैठक में अभियान को लेकर व्यापारियों से चर्चा की गई। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष पंकज शुक्ला, मृत्युंजय तिवारी, प्रदीप गुप्ता, हर्ष पिथौरा, गनेशी राम चौधरी, शालिगराम राय, अजय कपूर, सुमित उपाध्याय, अंकुर बट्टा, पराग गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
व्यापारियों को दिलाई गई शपथ
गल्ला मंडी प्रांगण में रविवार को सुभाषगंज व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सदर विधायक रवि शर्मा, व्यापारी नेता संजय पटवारी ने अजय खुराना को अध्यक्ष, संजय अग्रवाल महामंत्री, दीपक अरोड़ा कोषाध्यक्ष, प्रमोद किलपन, सुनील नैनवानी, सुधीर मोदी, किशन खुराना को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अमर कारनानी, विजय अग्रवाल, रामजी खुराना को उपाध्यक्ष, रितेश अग्रवाल, सिद्घार्थ गेड़ा, दीपक वरयानी, विष्णु गुप्ता को मंत्री, राजकुमार गुप्ता को संगठन मंत्री, आशीष नगरिया को आय व्यय निरीक्षक, कार्यालय मंत्री अनुज द्विवेदी, मीडिया प्रभारी कुणाल सिंघल को शपथ दिलाई गई। इस मौके पर गल्लामंडी अध्यक्ष उमेश गुप्ता, संरक्षक अनूप गुप्ता, संजय सर्राफ, राजेंद्र अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, रचिन अरोरा, पीयूष पटेल, नितिन सरावगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग
सराफा व्यापार कमेटी ने रविवार को एसएसपी को ज्ञापन सौंपा। इस मौके अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने कहा कि शुक्रवार को मऊरानीपुर के सर्राफा व्यापारी को झांसी से व्यावसायिक कार्य कर लौटते समय रास्ते में बरूआसागर पुलिस ने रोककर धमकाया। साथ ही थाने ले जाकर चांदी के सिक्के ले लिए। उन्होंने एसएसपी से पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।