फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Called on the pretext of a party, brutal murder of a villager by slitting his throat and also crushing his head with a stone.

Jhansi News: पार्टी के बहाने बुलाकर ग्रामीण की गला रेतकर नृशंस हत्या पत्थर से सिर भी कुचला

Thu, 21 Sep 2023 11:26 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Called on the pretext of a party, brutal murder of a villager by slitting his throat and also crushing his head with a stone.
ललितपुर। बुधवार की शाम पार्टी के लिए बुलाकर एक ग्रामीण की नेहरू नगर में प्रधानमंत्री आवास के एक कमरे में गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका सिर भी कुचला गया। हत्यारे शव को कमरे में बंद कर भाग गए। सूचना पर पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा जिनसे मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने बृहस्पतिवार की शाम को बंद कमरे का ताला तोड़कर शव को बरामद कर लिया। इस मामले में ग्रामीण के भानेज दामाद एक महिला समेत अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिश्तेदार एक महिला को भगाने के शक में हत्या की गई है।
विज्ञापन

थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम सीरोंन कलां निवासी कमल सिंह (45) पुत्र रामसिंह का पुत्र दिग्विजय और पुत्री नैना राजा शहर के मोहल्ला आजादपुरा राजपूत कॉलोनी में किराये के कमरे में रहकर पढ़ाई करते हैं। बुधवार को पिता कमल सिंह कमरे पर आया हुआ था। शाम को अपने बेटे और बेटी से खाना-पार्टी में इलाइट के पास जाने की कहकर बाइक से निकला। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। रात में आठ बजे कमल का फोन बेटी नैना राजा के फोन पर आया। नैना राजा के अनुसार मोबाइल फोन भाई दिग्विजय लिए हुए था। पिता सिर्फ इतना कह सके कि यह लोग उसे मार देंगे उसे बचा लो और पुलिस को सूचना दो। इसके बाद उनका मोबाइल फोन बंद आने लगा। यह सुनकर वे घबरा गए। पिता को कई बार फोन लगाया लेकिन संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद परिजनों को सूचना दी। वह अपने चाचा और भाई दिग्विजय के साथ कोतवाली पहुंची। हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर रात में कमल की खोजबीन की लेकिन कोई पता नहीं चला। बृहस्पतिवार को सर्विलांस टीम ने कमल के मोबाइल फोन की लोकेशन ली तो वह ब्याना नाला के पास टूटा पड़ा मिला। इसके बाद परिजनों के बताए अनुसार पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ की गई तो कुछ सुराग हाथ लगे। इस आधार पर पुलिस शहर के मोहल्ला नेहरू नगर में पाराशर कॉलोनी के पीछे बने प्रधानमंत्री आवास पर पहुंची। यहां आवास का बाहर से ताला लगा था। कमल की बाइक भी वहीं खड़ी थी। पुलिस ने दरवाजे का ताला तोड़ा। अंदर कमरे में कमल का शव पड़ा था। उसके सिर कुचला गया था। तेजधार हथियार से गला भी रेता गया था। सूचना पर पहुंचे कमल सिंह के परिजनों ने शव की शिनाख्त की। बाद में पुलिस ने आवास में रहने वाली ग्राम रायपुर निवासी रामवती को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की गई।
विज्ञापन

पार्टी के बहाने से बुलाकर कमल सिंह की हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पांच टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण रंजिश निकलकर सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मोहम्मद मुश्ताक, पुलिस अधीक्षक
बिफरे मृतक के परिजन, कोतवाली में बंद दोनों लोगों पर हुए हमलावर
बृहस्पतिवार को कमल सिंह के परिजन कोतवाली परिसर में इस उम्मीद के साथ बैठे थे कि कमल के बारे में कोई सुखद सूचना मिलेगी। लेकिन शाम करीब चार बजे जैसे ही कमल के परिजनों को जानकारी मिली कि नेहरू नगर में एक बंद कमरे के अंदर कमले की लाश मिली है तो वे बिफर पड़े और कोतवाली में बंद दो लोगों के नाम लेकर गाली गलौज करते हुए हवालात की ओर दौड़ पड़े। परिजनों के साथ मौजूद अन्य लोगों व पुलिस ने किसी प्रकार आक्रोशित परिजनों को हवालात के पास जाने से रोका। इस दौरान कमल सिंह के परिजन लगातार यह आरोप लगाते रहे कि वह सुबह से ही कह रहे थे कि उक्त मकान के दरवाजे पर लगे ताले को तोड़ों यहां पर कमल सिंह हो सकते हैं लेकिन पुलिस ने उनकी बात नहीं मानी और अब उसी बंद कमरे के अंदर कमल सिंह का रक्त रंजित शव पड़ा मिला।

सुबह-सुबह हत्यारोपी ताला लगाकर भागे
सूत्रों के अनुसार नेहरू नगर के जिस मकान के अंदर कमल सिंह की लाश मिली है उक्त मकान के बाहर दरवाजे पर ताला लगाकर हत्यारोपी बृहस्पतिवार की सुबह-सुबह निकल गए थे। कुछ लोगों को मकान में ताला लगाते हुए मोहल्ले की एक छोटी बच्ची ने देखा था। उक्त बच्ची ने इसकी जानकारी कमल सिंह के परिजनों को तब दी थी जब वह लोग यहां पर कमल सिंह की खोजबीन करते हुए आए थे।


भानेज दामाद पर लगाया आरोप
कमल सिंह की हत्या का आरोप ग्राम छिपाई निवासी भानेज दामाद पर लगाया जा रहा है। परिजनों ने बताया कि कमल सिंह की भांजी की शादी छिपाई निवासी बड़े राजा से हुई थी। बड़े राजा की पत्नी ललितपुर निवासी एक युवक के साथ इसी वर्ष मार्च में चली गई थी। इसमें बड़े राजा को कमल सिंह का हाथ और सहयोग होने का शक था। इसको लेकर वह कई बार कमल सिंह की पत्नी व अन्य परिजनों को धमकी भी दे चुका था।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed