{"_id":"56f591ef4f1c1b2402f15004","slug":"called-77-muslims-from-madina","type":"story","status":"publish","title_hn":" 77 मुस्लिमों को आया मदीने से बुलावा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
77 मुस्लिमों को आया मदीने से बुलावा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
madina, jhansi news
- फोटो : dema
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। जिले के 77 मुस्लिमों को इस बार हज यात्रा पर जाने की खुशनसीबी हासिल हुई है। राज्य हज कमेटी द्वारा कंप्यूटर के जरिये कुर्रा कर हज पर जाने वालों का चयन किया गया है। हज कमेटी द्वारा चयनितों की सूची जारी कर दी गई है।
जीवन में एक बार पवित्र हज यात्रा करना हर मुस्लिम का सपना होता है। लेकिन, यह मौका हर किसी को हासिल नहीं हो पाता है। इस बार हज यात्रा के लिए 14 जनवरी से 15 फरवरी तक आवेदन लिए गए थे। जनपद से 277 लोगों ने आवेदन किया था।
21 मार्च को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में राज्य हज कमेटी द्वारा कंप्यूटर के माध्यम से कुर्रा किया गया, जिसमें जिले के 77 लोगों का चयन किया गया है। इनमें 38 महिलाएं व 39 पुरुष शामिल हैं। आठ लोगों का चयन वीआईपी कैटेगरी में किया गया है। इनमें चार सत्तर वर्ष से अधिक आयु के वृद्ध हैं, जबकि चार इनके सहायक हैं।
विज्ञापन
ऑनलाइन देखें चयनितों की सूची
झांसी। हज कमेटी ने हज यात्रा के लिए चयनितों की सूची ऑनलाइन भी जारी की है, जो कमेटी की वेबसाइट www.uphajcommittee.com पर देखी जा सकती है। इसके अलावा चयनितों को उनके द्वारा आवेदन पर दिए गए मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिए भी सूचना दी जा रही है।
अप्रैल तक जमा करने होंगे 81 हजार
झांसी। हज यात्रा के लिए चयनित किए गए लोगों को अप्रैल तक बतौर पहली किस्त 81 हजार रुपये हज कमेटी के पास जमा करने होंगे। इसके बाद सितंबर से हज यात्रा पर जाने से पूर्व लगभग एक लाख रुपये की धनराशि और देनी होगी। जो हज यात्री काबा से दूर के होटलों में रहेंगे, उन्हें उक्त धनराशि में तीस हजार रुपये की राहत मिलेगी।
‘राज्य हज कमेटी ने हज यात्रियों की चयन प्रक्रिया पूरी कर ली है। बाकी आवेदकों को प्रतिक्षा सूची में रखा गया है। प्रतिक्षारत में से भी कुछ लोगों का चयन यात्रा के लिए किया जा सकता है। पिछले साल सौ से अधिक लोगों को हज यात्रा का मौका मिला था।’
- मुफ्ती मोहम्मद साबिर कासमी, सदस्य- हज कमेटी