फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   C and w branch election many question stand

एनसीआरएमयू के सीएंडडब्लू शाखा चुनाव पर उठ रहे सवाल

Fri, 05 Feb 2021 12:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
C and w branch election many question stand
झांसी। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन की सीएंडडब्लू शाखा नंबर दो के चुनाव पर सवाल उठ रहे हैं। सचिव पद के तीन दावेदार डेलीगेट के फार्म निरस्त कर दिए गए। डेलीगेट का आरोप है कि उनके फार्म नियमों को दरकिनार कर निरस्त कर दिए गए। इसको लेकर संबंधित डेलीगेट ने चुनाव प्रक्रिया पर आपत्ति दर्ज कराई है। चुनाव अधिकारी ने शिकायत को अंतिम निर्णय के लिए जोनल महामंत्री आरडी यादव के पास भेज दिया गया है।
विज्ञापन

नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन शाखा दो का त्रैवार्षिक अधिवेशन व चुनाव 29 जनवरी को हुआ था। अधिवेशन में 27 डेलीगेट निर्विरोध चुने गए। नई कार्यकारिणी में लालता प्रसाद साहू को अध्यक्ष, सुनील पाल को सचिव, दीपक शिंदे को कोषाध्यक्ष और लोकेश शुक्ला को संयुक्त सचिव समेत 12 पदाधिकारी चुने गए। वहीं, तीन डेलीगेट ने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उनका आरोप है कि वे भी अपना पैनल बनाकर चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन उनके फार्मों को नियमों को दरकिनार कर निरस्त कर दिया गया। फार्म में नंबर गलत लिखने पर उन्होंने व्हाइटनर से सही किया था। इसको भी गलती मान लिया गया। इस मामले में चुनाव अधिकारी व संयुक्त महामंत्री मुख्यालय अजय सिंह यादव ने बताया कि आपत्ति जताने वाले तीनों डेलीगेट का आरोप है कि चुनाव प्रक्रिया में नियमों का पालन नहीं किया गया। शिकायत जोनल महामंत्री आरडी यादव के पास भेज दी गई है। अंतिम निर्णय महामंत्री ही लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed