फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   By snatching the child from the mother's lap, the miscreants beat the couple, looted jewelry worth one lakh

Jhansi News: मां की गोद से बच्चे को छीनकर बदमाशों ने दंपती को पीटा, एक लाख के जेवरात लूटे

Sun, 02 Apr 2023 12:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Apr 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
By snatching the child from the mother's lap, the miscreants beat the couple, looted jewelry worth one lakh
टोड़ी फतेहपुर (झांसी)। शनिवार की रात करीब आठ बजे टोड़ी फतेहपुर के ग्राम रेवन से बेरबई के बीच बाइक सवार तीन बदमाशों ने दो साल के मासूम बच्चे के सिर पर तमंचा सटाकर दंपती से करीब एक लाख रुपये के गहने लूट लिए। लूटपाट करने के बाद बदमाश दंपती को घायल करके भाग गए। पुलिस ने पीड़ित दंपती से पूछताछ करने के बाद बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

निवाड़ी के ग्राम थौना निवासी राजीव यादव खेती-किसानी करते हैं। शनिवार को वह पत्नी प्रीति और दो साल के बेटे के साथ किशोरपुरा गांव में रिश्तेदार के यहां आयोजित भंडारे में गए थे। रात को दपंती बाइक से लौट रहे थे। राजीव का कहना है कि रात करीब आठ बजे जैसे ही वह रेवन-बेरबई मार्ग पहुंचा, उसे मोटर साइकिल सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने रोक लिया। सभी के हाथ में तमंचा था। बदमाशों ने प्रीति को धमकाते हुए सभी जेवर उतारने को कहा। प्रीति ने जेवर उतारने से इंकार किया तो एक बदमाश ने उसके हाथ से बच्चे को छीनकर उसके सिर पर तमंचा सटा दिया। जेवरात न उतारने पर उसे मार डालने की धमकी दी। यह देखकर राजीव एवं प्रीति दोनों ही डर गए। प्रीति से मंगलसूत्र, हार, समेत अपने गहने उतारकर बदमाशों को दे दिए। बदमाशों ने उसका पर्स भी छीन लिया। उसमें करीब दो हजार रुपये नकद थे। इसके बाद बदमाशों ने राजीव एवं प्रीति पीटना शुरू कर दिया। इसमें दोनों घायल हो गए। इसके बाद बदमाश एक बाइक में सवार होकर आगे भाग गए। राजीव के शोर मचाने पर आसपास के लोग भी जमा हो गए। उन लोगों ने पुलिस को सूचना दी। दपंती ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है। दंपती ने लूटे गए जेवरात की कीमत एक लाख बताई है।
विज्ञापन

लूट के बाद एसओ ने नहीं उठाया फोन
लूट होने के बाद आसपास के लोगों ने सूचना देने के लिए एसओ दिनेश त्रिपाठी के सीयूजी नंबर पर काल किया लेकिन, उनका फोन नहीं उठा। इसके बाद दंपती काफी देर तक वहीं खड़े रहे। स्थानीय लोगों का कहना है कि लूटपाट के करीब एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक बदमाश वहां से काफी दूर भाग चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed