फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Buying land in Jhansi becomes more expensive, circle rates increased by 20 percent

Jhansi News: झांसी में जमीन खरीदना हुआ और महंगा, 20 फीसदी तक बढ़े सर्किल रेट

Thu, 07 Sep 2023 11:26 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Buying land in Jhansi becomes more expensive, circle rates increased by 20 percent
कोरोना काल के बाद हुआ इतना अधिक इजाफा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। झांसी में जमीन खरीदना अब और भी महंगा हो गया है। जिला प्रशासन ने 20 फीसदी तक सर्किल रेट में इजाफा कर दिया है। कोरोना काल के बाद अब इतना अधिक इजाफा हुआ है।
दरअसल हर साल सर्किल रेट में बदलाव करके जमीन की सरकारी दर को बाजारू दर के अनुरूप लाया जाता है। जिन क्षेत्रों के सर्किल रेट में बढ़ोतरी की गई है, उनमें कई ऐसे हैं, जहां पर संपत्तियों की खरीद-फरोख्त तेजी से हो रही है। महानगर की सीमा के अंदर, इससे सटे 40 नगरीय, अर्द्ध नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों की जमीनों की कीमतें 20 प्रतिशत तक बढ़ाई गई हैं। इसमें महानगर के नरसिंह राव टौरिया, आंतिया तालाब, अंदर ओरछा गेट, बाहर ओरछा गेट, अलीगोल द्वितीय, दतिया गेट बाहर, उन्नाव गेट बाहर, सूजे खां खिड़की अंदर, डडियापुरा प्रथम, भांडेरी गेट बाहर, बड़ागांव गेट बाहर, चंद्रशेखर आजाद मुहल्ला, गुसाईंपुरा, गुमनावारा, खुशीपुरा प्रथम, खत्रयाना, अशोक सनफ्रान सिटी, बड़ागांव गेट अंदर आदि शामिल हैं। इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में बूढ़ा, भोजला, मैरी, मुस्तरा, करगुवां, टांकोरी, भगवंतपुरा, कोछाभांवर, बरुआसागर, सिमरधा, बेहटा, सिंगर्रा, फुटेरा, दिगारा, बराटा, बलौरा, डगरियारुंद, ढढरी, रसोई, रुंद बलौरा, मानपुर, अठौंदना हंसारीगिर्द, गढ़मऊ, पालर, बिजौली, गोरामछिया, बड़ागांव, पठारी, पाली पहाड़ी, आरी, रक्सा, लहरगिर्द, गढि़यागांव, घिसौली, नयागांव, सिमरावारी, पठेश्वर, बबीना, खैलार आदि क्षेत्रों में सर्किल रेट में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन


बीडा के लिए चिह्नित 36 गांवों में नहीं हुआ इजाफा
बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण के लिए 36 गांव चिह्नित किए गए हैं। ये सभी गांव सदर तहसील में आते हैं। इन गांवों के सर्किल रेट में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। जबकि, यहां के ग्रामीणों द्वारा लगातार सर्किल रेट बढ़ाने की मांग की जा रही थी। ताकि, बीडा के लिए खरीदी जाने वाली जमीन का मुआवजा बढ़े हुए सर्किल रेट के हिसाब से उन्हें मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन



झांसी में जमीन के सर्किल रेट 20 फीसदी तक बढ़ गए हैं। इससे पहले प्रस्तावित सर्किल रेट पर 30 अगस्त तक लोगों से आपत्तियां मांगी गई थीं। इनका निस्तारण कर अब नई दरें लागू कर दी गई हैं। - प्रवीण सिंह, सहायक महानिरीक्षक, निबंधन विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed