फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   bussinessman died, people angree

गुस्से और गम में डूबा जिले का सबसे बड़ा कस्बा, विधायक और पुलिस के खिलाफ था भारी आक्रोश

Thu, 17 Jun 2021 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
bussinessman died, people angree
गुस्से और गम में डूबा जिले का सबसे बड़ा कस्बा, विधायक और पुलिस के खिलाफ था भारी आक्रोश
विज्ञापन

झांसी। दो दिन पहले हुए गोलीकांड में घायल सराफा कारोबारी की मौत की खबर आते ही बुधवार को मऊरानीपुर का पारा एकदम चढ़ गया। जिले का ये सबसे बड़ा कस्बा गुस्से और गम में डूबा नजर आया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हुए प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं। गिरफ्तारी न होने पर उन्होंने आत्मदाह तक की चेतावनी दे डाली। क्षेत्रीय विधायक बिहारी लाल आर्य पर भी आरोपियों को संरक्षण देने के आरोप लगाए गए और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
बुधवार की सुबह तकरीबन साढ़े सात बजे सूचना पहुंची कि गोली लगने से घायल हुए अशोक अग्रवाल की दिल्ली में इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। चीखपुकार की आवाजें सुनकर पड़ोसी इकट्ठा हो गए। देखते ही देखते मुहल्ला दुबे चौक पर भारी संख्या में भीड़ जमा हो गई। तकरीबन साढ़े दस बजे भीड़ ने क्षेत्रीय विधायक और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बाजार की ओर रुख कर लिया। एक-एक कर आसपास के सभी बाजार सराफा बाजार, बडा बाजार, नगरपालिका चौराहा व बिलैया चौराहा की दुकानें बंद करा दीं गई। व्यापारियों ने भी तत्काल अपनी दुकानों के शटर गिरा दिए। हालांकि, इस दरम्यान पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने कई बार लोगों को समझाने की कोशिश की, परंतु वे नहीं माने। दोपहर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। महिलाओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द सभी आरोपियों की गिरफ्तारी न हुई तो आत्मदाह कर लेंगी। इस बीच घटना में शामिल एक ओर नामजद आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना आई, तब कहीं जाकर भीड़ का गुस्सा शांत हुए। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि सभी आरोपी जल्द गिरफ्त में होंगे। उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई होगी। स्थिति दोपहर बाद सामान्य हो पाई। इसके बाद कुछ बाजार भी खुल गए।
विज्ञापन

आरोपी की विधायक के साथ फोटो वायरल, लोगों ने उठाए सवाल
झांसी। गोलीकांड की घटना के एक आरोपी दीपेश सेठिया की क्षेत्रीय विधायक बिहारी लाल आर्य के साथ कई फोटो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। इसमें भाजपा के अन्य पदाधिकारी भी नजर आ रहे हैं। हालांकि, ये फोटो पुरानी हैं और किसी समारोह में ली गईं हैं। क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि विधायक की नजदीकी का फायदा उठाकर ही आरोपी क्षेत्र में दबदबा कायम किए हुए हैं। हनक को बरकरार बनाए रखने के लिए उन्होंने इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दे डाला। विधायक अभी भी उन्हें बचाने में जुटे हुए हैं। लोगों का कहना था कि विधायक लगातार इन लोगों के संपर्क में हैं। वही पुलिस से उन्हें बचाते आए हैं। विधायक पर तमाम गंभीर आरोप इन लोगों द्वारा लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप सिद्ध होने पर दे दूंगा इस्तीफा: विधायक
झांसी। लोगों के विरोध के बीच विधायक बिहारी लाल आर्य भी खुलकर सामने आ गए। उन्होंने कहा कि वे 30 साल से राजनीति कर रहे हैं। उनके दामन पर कभी कोई दाग नहीं रहा है। हमेशा सच्चाई का साथ दिया। समाजवादी पार्टी के नेता क्षेत्र का माहौल खराब करने में जुटे हुए हैं। घटना का उन्हें भी बहुत दुख है। घटना स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। पुलिस उनकी फुटेज खंगाले और सच्चाई सामने लाए। अगर कहीं भी उनकी संलिप्तता पाई जाती है तो वे इस्तीफा दे देंगे। आरोपी के साथ वायरल हो रहीं फोटो के बारे में उन्होंने कहा कि ये कोई बड़ी बात नहीं है। सार्वजनिक आयोजनों में कोई भी व्यक्ति किसी के भी साथ फोटो खिंचवा सकता है। विधायक ने कहा कि इस मामले में विरोधियों द्वारा उनका नाम उछाला जा रह है। उन्होंने अफसरों से इस पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की भी मांग की।
एक और आरोपी हत्थे चढ़ा, तीन फरार
झांसी। गोलीकांड की घटना में आठ आरोपियों को नामजद किया गया था। इनमें चार नामजद आरोपी मनोज सेठिया, कल्लू उर्फ संजीव सेठिया, विनोद सेठिया तथा शुभम ताम्रकार को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि, एक अन्य आरोपी दीपेश सेठिया को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया। हालांकि, तीन आरोपी राकेश सेठिया, मनीष सेठिया व अखिलेश विश्वकर्मा अब भी पुलिस की पकड़ से दूर बने हुए हैं।

देर शाम तक नहीं आया शव
झांसी। सराफा कारोबारी अशोक अग्रवाल का शव बुधवार को देर शाम तक मऊरानीपुर नहीं पहुंचा। बताया कि दिल्ली में मौत के बाद वहीं उनका दोपहर बाद पोस्टमार्टम हुआ। इसके बाद परिजन शव को लेकर चले। देर रात को शव मऊरानीपुर पहुंचने के बाद बृहस्पतिवार की सुबह अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed