फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Business worth crores found on raw bills, documents seized

Jhansi News: कच्चे बिलों पर पाया गया करोड़ों का कारोबार, दस्तावेज किए जब्त

Fri, 15 Mar 2024 03:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
Business worth crores found on raw bills, documents seized
- कारोबारियों और स्टाफ के लोगों से हुई पूछताछ
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। शहर के दो लोहा कारोबारियों के यहां सीजीएसटी की जांच बृहस्पतिवार की देर रात तक जारी रही। जबकि, एक के यहां से टीमों ने अलसुबह रवानगी ले ली थी। जांच में कच्चे बिलों पर करोड़ों का कारोबार पाया गया है। उनके दस्तावेज जब्त कर लिए गए हैं। इसके अलावा बृहस्पतिवार को कारोबारियों और उनके स्टाफ के लोगों से भी पूछताछ की गई।
सीजीएसटी की टीमों ने बुधवार की दोपहर बारह बजे शहर के लोहा कारोबारियों के प्रतिष्ठान अग्रवाल स्टील, जगदंबा स्टील और मीनाक्षी रोलिंग मिल में छापा मारा था। टीमों में शामिल अधिकारियों ने पहुंचते ही प्रतिष्ठानों में रखे बिल, रजिस्टर, बहीखाते, कंप्यूटर, मोबाइल अपने कब्जे में ले लिए थे। बाहर पुलिस का पहरा बैठा दिया गया था। न किसी को बाहर से अंदर आने दिया जा रहा था और न ही अंदर से किसी को बाहर जाने की इजाजत थी। बृहस्पतिवार को भी यही स्थिति बनी रही। हालांकि, सुबह तकरीबन चार बजे जगदंबा स्टील से टीमें चली गईं थींं। जबकि, बाकी दो प्रतिष्ठानों पर दिन भर जांच जारी रही। इस दरम्यान कच्चे बिलों पर करोड़ों का व्यापार होता पाया गया। इसका लेखा-जोखा रजिस्टरों में भी मिला। इसके अलावा मध्य प्रदेश के कारोबारियों से भी व्यापारिक लेन-देन सामने आया। अफसर प्रतिष्ठानों में मिले प्रपत्रों की जांच में जुटे रहे और कारोबारियों से पूछताछ की जाती रही।
विज्ञापन


लोहा मंडी में रहे बंदी जैसे हालात
छापेमारी के बाद लोहा मंडी की ज्यादातर दुकानों के शटर बुधवार की दोपहर ही बंद कर दिए गए थे। जांच की जद में आने के डर से कई व्यापारियों ने दुकानों पर ताले जड़ दिए थे। यह स्थिति बृहस्पतिवार को भी दिन भर बनी रही। इस दरम्यान लोहा मंडी में कारोबार ठप बना रहा। इसके अलावा तमाम व्यापारी अपने कारोबारी लेन-देन के दस्तावेजों को दुरुस्त करने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाहर से आई जांच टीमों को सुरक्षा की दृष्टि से लाइन से पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध कराया गया था, जो बृहस्पतिवार को भी उनके साथ रहा। टीमों ने जांच में पूरी गोपनीयता बरती। इसकी जानकारी किसी से साझा नहीं की गई। - ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed