{"_id":"5f47f9cf8ebc3e2ac12b88d0","slug":"bus-stand-nirmad-break-reporters-news-jhs174846257","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए बस स्टैंड निर्माण की राह में अतिक्रमण का रोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए बस स्टैंड निर्माण की राह में अतिक्रमण का रोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। महानगर मेें विकास कार्यों की राह में अतिक्रमण लगातार रोड़ा बन रहा है। कोछाभांवर में बस स्टैंड बनाने के लिए जगह चिह्नित हो चुकी है। निगम की टीम बस स्टैंड के लिए जाने वाले रास्ते से अतिक्रमण हटाने पहुंची, तो पूर्व प्रधान और किसानों ने जमीन पर अपना हक जताया। वहीं निगम की टीम ने अभिलेखों के सरकारी जमीन मानते हुए किसानों की बाउंड्रीवाल तोड़ दी।
दरअसल, कोछाभांवर में नया बस स्टैंड बनाया जा रहा है। जिसके लिए नगर निगम की जमीन परिवहन निगम को दी गई है। बस स्टैंड तक जाने के लिए करीब 500 मीटर लंबा रास्ता निकाला जा रहा है। जिस पर मौजूदा समय में खेती हो रही है। साथ ही बाउंड्रीवाल खड़ी है। इसे लेकर नगर निगम की टीम कोछाभांवर गई। जहां टीम ने बाउंड्रीवाल तोड़ना शुरू कर दिया। इस दौरान कुछ किसान और पूर्व प्रधान ने पहुंचकर आपत्ति जताई। जिस पर टीम के प्रभारी कर्नल एनएन वाजपेयी ने कहा कि जमीन पर नगर निगम के पिलर लगे हुए हैं। वहीं नाप के दौरान जमीन सरकारी पाई गई है। मौके पर विरोध देख काम रोक दिया गया है। बताया कि जमीन की नाप दोबारा कराई जाएगी। इस दौरान संपत्ति सुपरवाइजर सुदेश सिंह, सूबेदार त्रिभुवन पस्तोर, सूबेदार केके मिश्रा, कमांडर अरविंद यादव, मनोज सिंह, नीरज नायक, अशोक सिंह, सुमन तिवारी, तेजकरन व यशवंत मौजूद रहे।