फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   bus stand

कोछा भांवर में बनेगा नया बस अड्डा

Thu, 27 Feb 2020 02:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
bus stand
झांसी। झांसी में नए बस अड्डे की राह में सबसे बड़ी अड़चन दूर हो गई है। जमीन न मिलने से यह प्रस्ताव काफी समय से अटका था लेकिन, अब कोछा भांवर में प्रस्तावित जमीन को मंजूरी मिल गई है। नगर निगम 13 लाख की सालाना लीज पर यह जमीन देगा।
विज्ञापन

राजकीय परिवहन निगम के पास अभी रिसाला चुंगी के पास एक बस अड्डा है। यहीं से अंतर्राज्यीय बसें संचालित होती हैं लेकिन यहां काफी कम जगह है। इस वजह से न यात्री सहूलियतें बढ़ पाती हैं और न दूसरी गतिविधियां ही चल पा रही है। काफी सघन होने से अकसर यहां ट्रैफिक जाम से भी लोगों को जूझना पड़ता है। इसको देखते हुए काफी समय से नए बस अड्डे की जरूरत बताई जा रही थी लेकिन, इसके लिए आवश्यक जमीन ही सबसे बड़ी रुकावट थी। कई जगह तलाशी गई लेकिन बस अड्डे के लिहाज से जमीन नहीं मिली। काफी तलाश के बाद कोछा भांवर में गाटा संख्या 516 के पास 7 एकड़ जमीन चिह्नित हुई। इसके लिए नगर निगम सदन से भी मंजूरी मिल गई। इसके बाद मंजूरी के लिए फाइल शासन को भेजी गई। काफी समय तक यह मामला शासन में ही फंसा रहा। काफी इंतजार के बाद आखिरकार कुछ दिन पहले शासन ने इसे मंजूर कर दिया।
विज्ञापन

इनसेट
कोछाभांवर में ही इलेक्ट्रिक बसों का भी अड्डा
नगर निगम ने इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए कोछाभांवर में ही भूमि नंबर 516 में करीब 1.214 हेक्टेयर (तीन एकड़) जमीन नगरीय परिवहन को उपलब्ध कराई है। इस भूमि में बस स्टॉप के अलावा रात्रि पार्किंग, चार्जिंग प्वाइंट बनाए जाएंगे। निगम अफसरों का कहना है औपचरिकताएं पूरी करने के बाद उक्त भूमि निशुल्क नगरीय परिवहन निदेशालय के नाम दर्ज करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी प्रयास के बाद बस अड्डे के लिए जमीन की मंजूरी मिली है। कोछाभांवर में बस अड्डा बनने से आसपास के इलाकों में भी विकास हो सकेगा। रिसाला चुंगी के पास जाम की समस्या भी खत्म होगी। अनुबंध होने के साथ ही जमीन परिवहन निगम को सौंप दी जाएगी।
रामतीर्थ सिंघल, महापौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed