फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   burn parali in field

पराली जलाने पर किसानों के खिलाफ होगी कार्रवाई

Mon, 07 Sep 2020 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
burn parali in field
burn parali in field
झांसी। पराली जलाने से किसानों को रोकने के लिए शासन ने फिर से कवायद शुरू कर दी है। प्रमुख सचिव के निर्देश को लेकर उप निदेशक कृषि ने किसानों को जागरूक करने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने पराली जलाने पर दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी है। साथ ही पिछले साल हुई कार्रवाईयों के बारे में बताया है।
विज्ञापन

उप निदेशक कृषि केके सिंह ने बताया कि कृषकों को जागरूक करने के लिए इन्फार्मेशन एजूकेशन कम्यूनिकेशन (आईईसी) एक्टिविटी शुरू की जाए। जिसमें बताया जाए कि फसल अवशेष जलाने पर 2 एकड़ से कम क्षेत्र पर 2500, 5 एकड़ तक 5000 और 5 एकड़ से अधिक क्षेत्र के लिए रुपये 15000 तक जुर्माना वसूला जाएगा। जुर्माने के बाद भी पराली जलाने पर जेल और अर्थदंड लगेगा।
विज्ञापन

पराली का प्रयोग गोशाला में पशुओं के बिछावन या अन्य उपयोग में भी लाया जाए। लेखपाल पराली जलाने की घटनाओं पर नजर रखेंगे। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष फसल अवशेष जलाने पर कृषकों के विरूद्ध 136 एफआईआर, 195 गिरफ्तारी एवं 03 हार्वेस्टर जब्त करने की कार्यवाही कर 9.70 लाख रुपये की वसूली की गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed