फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bundelkhand's handicrafts will be preserved

- बुंदेलखंड की हस्तशिल्प को किया जाएगा संरिक्षित

Mon, 04 Oct 2021 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Bundelkhand's handicrafts will be preserved
झांसी। बुंदेलखंड की हस्त शिल्प को संरक्षित किया जाएगा, जिसके जरिये रोजगार के अवसर बढ़ाए जाएंगे। इसके लिए मंडलायुक्त की पहल पर अलग से समिति का गठन होगा। रविवार को हुई बैठक में इसकी रूपरेखा तय की गई।
विज्ञापन

बैठक में मंडलायुक्त डा. अजय शंकर पांडेय ने कहा कि हस्तकला एक ऐसी विधा है, जिसमें सिर्फ हाथ या सरल औजारों के जरिये कलात्मक कार्य किए जाते हैं। भारत हस्तशिल्प का सर्वोत्कृष्ट केंद्र माना जाता है। यहां दैनिक जीवन की सामान्य वस्तुएं भी कलात्मक रूप से गढ़ी जाती हैं। इसे ध्यान में रखते हुए बुंदेलखंड में हस्तशिल्प व लघु उद्योग धंधों के उन्नयन व संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए हस्तशिल्प एवं उद्योग धंधों की समिति का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर जेडीए उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार दीक्षित, डा. नीति शास्त्री, डा. डीके भट्ट, धीरज खुल्लर, कामिनी बघेल, प्रदीप प्रजापति, इंदु शर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन सिफ्सा के मंडलीय परियोजना प्रबंधक आनंद चौबे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये किए जाएंगे काम
झांसी। हस्तशिल्प व लघु उद्योग धंधों के विकास के लिए डायरेक्टरी का प्रकाशन होगा। एक जनपद एक उत्पाद की प्रगति का मूल्यांकन होगा, आवश्यकतानुसार उत्पाद परिवर्तन का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। प्रोसेसिंग यूनिटों की स्थापना की संभावना तलाशी जाएगी। ललितपुर के जखौरा में पीतल बर्तन /स्मृति चिह्न के कारोबार को स्केलअप किया जाएगा। रानीपुर कपड़ा उद्योग की समस्याओं और संभावनाओं की जानकारी संकलित की जाएगी। हस्तशिल्प व कुटीर उद्योग से जुड़े लोगों को श्रम विभाग की योजनाओं से जोड़ने का अभियान चलाया जाएगा। शिल्पियों के उत्पाद के लिए प्रदर्शनी व मेले आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed