{"_id":"5999dc584f1c1beb258b4713","slug":"bundelkhad-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ‘स्टूडेंट एप’ से मिलेगी परीक्षा, डिग्री की जानकारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब ‘स्टूडेंट एप’ से मिलेगी परीक्षा, डिग्री की जानकारी
अमर उजाला ब्यूराो
Updated Mon, 21 Aug 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
bu jhansi news
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ‘स्टूडेंट एप’ तैयार कर रहा है। एप बनने के बाद शैक्षणिक व अन्य जरूरी जानकारियां छात्र-छात्राओं को इसी के जरिए दी जा सकेंगी। सितंबर में एप लांच करने की तैयारी है।
मौजूदा समय में एंड्रॉयड मोबाइल का क्रेज तेजी से बढ़ा है। अधिकतर छात्र-छात्राएं स्मार्ट फोन का ही उपयोग करते हैं। अब बुंदेलखंड विश्वविद्यालय खुद को भी ‘स्मार्ट’ बनाते हुए एक एंड्रॉयड एप्लीकेशन तैयार कर रहा है। ‘स्टूडेंट एप’ नामक इस एप्लीकेशन के जरिए छात्र-छात्राओं को क्लास, फीस, हॉस्टल, परीक्षा, लाइब्रेरी, माइग्रेशन, मार्क्सशीट, डिग्री आदि की जानकारी दी जा सकेगी। छात्रों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ही यह एप्लीकेशन डाउनलोड होगी। कुलसचिव प्रो. एसपी सिंह ने बताया कि ‘स्टूडेंट एप’ बनने से छात्रों को बहुत सहूलियत हो जाएगी। छात्रों के पंजीकृत मोबाइल नंबरों पर ही एप्लीकेशन का लिंक भेजा जाएगा। छात्र एप को डाउनलोड कर शैक्षणिक समेत दूसरी जानकारियां हासिल कर सकेंगे। एप्लीकेशन लगभग 90 फीसदी तैयार हो चुकी है। सितंबर में इसकी लांचिंग की जाएगी।