{"_id":"65ea1cd16aab423f880034b9","slug":"bundeli-brothers-please-pay-attentionfrom-march-12-vande-bharat-will-go-to-lalitpur-tikamgarh-chhatarpur-and-khajuraho-jhansi-news-c-360-1-jh11006-104244-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: बुंदेली भाई ध्यान दें..12 मार्च से वंदेभारत ललितपुर, टीकमगढ़, छतरपुर और खजुराहो तक जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: बुंदेली भाई ध्यान दें..12 मार्च से वंदेभारत ललितपुर, टीकमगढ़, छतरपुर और खजुराहो तक जाएगी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेेंसी
झांसी। बारह मार्च को बुंदेलखंडवासियों के लिए केंद्र सरकार की तरफ से बड़ी सौगात मिलने जा रही है। इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वदेशी वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर दिल्ली से खजुराहो के लिए रवाना करेंगे। इसको लेकर रेल मंडल में तैयारियां शुरू हो गई हैं। यह ट्रेन झांसी और ललितपुर होते हुए खजुराहो पहुंचेगी। अभी तक इस रेल मार्ग पर वंदेभारत का संचालन नहीं हो रहा था।
सोलह अप्रैल 2022 को झांसी मंडल के दो दिवसीय दौरे पर रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव पहले दिन खजुराहो स्टेशन के निरीक्षण को पहुंचे थे। इसके बाद वहां से लौटते समय उन्होंने वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर बताया था कि मंडल के रेलवे ट्रैक का विद्युतीकरण होने के बाद यहां वंदे भारत ट्रेन का संचालन शुरू किया जाएगा। जिसको लेकर पूरे बुंदेलखंड के लोग काफी उत्साहित थे। हालांकि, उससे पहले 1 अप्रैल से 2023 में रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन वंदे भारत का संचालन शुरू कर दिया गया। अब इसके बाद रेलवे पूरे बुंदेलखंड को सेमिहाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत से जोड़ने जा रही है। 12 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हजरत निजामुद्दीन-खजुराहो वंदे भारत ट्रेन की सौगात देने जा रहे हैं। इसको लेकर रेल मंडल में तैयारी शुरू हो गई है।
--
इस मार्ग पर चलेगी वंदे भारत ट्रेन
हजरत निजामुद्दीन से खजुराहो के बीच चलने जा रही वंदे भारत ट्रेन मथुरा, आगरा, ग्वालियर, झांसी, ललितपुर, टीकमगढ़, खरगापुर और छतरपुर होते हुए खजुराहो पहुंचेगी।
विज्ञापन
6.40 घंटे में तय होगा दिल्ली से खजुराहो का सफर
खजुराहो को ललितपुर के रास्ते नई दिल्ली से जोड़ने के लिए खजुराहो-कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस 667 किलोमीटर का सफर तय करने में अभी 13.40 घंटे का समय लेती है। वहीं, 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलने वाली वंदे भारत ट्रेन यही फासला मात्र 6.40 घंटे में पूरा कर लेगी।
प्रधानमंत्री 12 मार्च को करेंगे कोच फैक्टरी का लोकार्पण
झांसी। कई उतार चढ़ाव के बाद बनकर तैयार हुई रेल कोच नवीनीकरण फैक्टरी में काम की शुरूआत हो चुकी है। अब 12 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोच फैक्टरी सहित मंडल के विभिन्न स्टेशन पर वन स्टेशन वन उत्पाद सहित अन्य विकास कार्याें का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे।
नगरा हाट के मैदान में रेल विकास निगम लिमिटेड द्वारा 80 एकड़ भूमि पर 454.89 करोड़ रुपये की लागत से एलएचबी कोच के नवीनीकरण और साज सज्जा के लिए फैक्टरी का निर्माण किया गया है। जिसमें कोच का नवीनीकरण शुरू हो गया है। इस फैक्टरी का अब लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 मार्च को करेंगे। हालांकि, इसको लेकर अभी रेलवे की ओर से अधिकारिक रूप से तिथि की घोषणा नहीं की गई है। लेकिन, सूत्रों की मानें तो 12 मार्च को प्रधानमंत्री वर्चुअल माध्यम से कोच फैक्टरी, एक स्टेशन एक उत्पाद, झांसी स्टेशन पर बना जन औषधी स्टॉल का लोकार्पण करेंगे। इसको लेकर मंडल में तैयारियां जोरों पर हैं।
--
वर्जन
कोच फैक्टरी, एक स्टेशन एक उत्पाद और जन औषधी केंद्र का लोकार्पण प्रधानमंत्री करेंगे। वंदे भारत या दूसरी किसी भी ट्रेन के संचालन का निर्णय रेलवे बोर्ड स्तर पर लिया जाता है। हमें ऐसा कोई आदेश फिलहाल प्राप्त नहीं हुआ है।
मनोज कुमार सिंह, मंडल रेल जनसंपर्क अधिकारी।
इन स्टेशन पर रुकेगी दिल्ली-खजुराहो वंदे भारत
आगामी 12 मार्च से शुरू हो रही हजरत निजामुद्दीन से खजुराहो के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का लाभ पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र के लोगों को मिलने वाला है। यह ट्रेन निजामुद्दीन से चलकर आगरा, ग्वालियर, झांसी, ललितपुर, टीकमगढ़ और छतरपुर में ठहराव लेगी। जहां से यात्री खजुराहो के लिए सवार हो सकेंगे।