फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bundelas are liking AC journey... 7.5 lakhs traveled in seven months

Jhansi News: बुंदेलों को पसंद आ रहा एसी का सफर... सात महीने में साढ़े सात लाख ने की यात्रा

Thu, 02 Nov 2023 12:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Nov 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Bundelas are liking AC journey... 7.5 lakhs traveled in seven months
- शताब्दी, गतिमान और वंदेभारत में भी टिकट सबसे ज्यादा बुक हुए
विज्ञापन

बसु जैन
झांसी। बुंदेलखंड के लोग अब आरामदायक सफर पर जमकर पैसा खर्च कर रहे हैं। आर्थिक रूप से समृद्ध हो रहे बुंदेले ट्रेन के वातानुकूलित कोच में खूब यात्रा कर रहे हैं। रेलवे की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक अप्रैल से 31 अक्तूबर तक सात महीने में झांसी से साढ़े सात लाख लोगों ने वातानुकूलित श्रेणी में टिकट बुक कराकर यात्रा की। खास बात यह है कि इनमें शताब्दी, गतिमान और वंदेभारत एक्सप्रेस में सफर करने वालों की अच्छी खासी संख्या रही। जबकि स्लीपर श्रेणी के टिकट कम बुक हुए हैं।
सूखा और अतिवृष्टि ने इस क्षेत्र के किसानों को बर्बाद किया, तो पूरे बुंदेलखंड पर गरीब और पिछड़ा होने का दाग लग गया। बड़ी संख्या में मजदूरों का यहां पलायन भी होता है। मगर अब बुंदेलखंड के लोग आर्थिक रूप से समृद्ध होते जा रहे हैं। आधुनिक सुविधाओं का वे जमकर लाभ उठा रहे हैं। यहां तक कि आरामदायक और महंगा सफर बुंदेलखंड के लोगों को पसंद आ रहा है। झांसी मंडल में एक अप्रैल से 31 अक्तूबर 2023 तक बुंदेलों ने सबसे ज्यादा 757419 टिकट वातानुकूलित श्रेणी में बुक कराए हैं। इसमें सबसे ज्यादा 446636 टिकट ट्रेन के थर्ड एसी कोच में बुक हुए हैं।
विज्ञापन

जबकि शताब्दी, गतिमान और वंदेभारत में लगने वाले चेयरकार और एसी चेयरकार में बुंदेलखंड के लोगों ने 184820 टिकट बुक कराए। रेलवे की रिपोर्ट के मुताबिक एसी कोच के चार लाख टिकट दिल्ली के लिए बुक हुए हैं। जबकि स्लीपर श्रेणी में 734759 यात्रियों ने टिकट बुक कराकर यात्रा की। हालांकि रेलवे अफसरों का कहना है कि रेलवे की सुविधाओं में बढ़ोतरी होने से लोग वातानुकूलित कोच में सफर करना पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
इन श्रेणियों में बुक हुए इतने टिकट
श्रेणी टिकट
फर्स्ट क्लास 9320
सेकेंड क्लास 116643
थर्ड एसी 446636
चेयरकार 171650
एसी चेयरकार 13170
सेकेंड सीटिंग 214671
स्लीपर 734759
----------
एसी के 1.86 लाख टिकट हुए रद्द
झांसी मंडल में सात महीने में 186654 यात्रियों ने वातानुकूलित श्रेणी में बुक कराए टिकट को रद्द करा दिया। वहीं रिपोर्ट के मुताबिक स्लीपर श्रेणी के 211982 टिकट रद्द कराए गए। इसके अलावा सेकेंड सीटिंग के 24793 टिकट रद्द कराए गए।
--------------
सबसे महंगी होती है एसी की यात्रा
ट्रेन के एसी कोच का टिकट सबसे महंगा होता है। झांसी से दिल्ली का फर्स्ट एसी का टिकट 2100 रुपये, सेकेंड एसी का टिकट 1690, थर्ड एसी का टिकट 1250 रुपये का है। जबकि चेयरकार टिकट 1125 से 1285 रुपये और एसी चेयरकार का टिकट 2255 से 2280 रुपये का होता है। वहीं स्लीपर श्रेणी का टिकट 280 रुपये और सेकेंड सीटिंग का टिकट 170 रुपये का है।

---------------
वर्जन
झांसी मंडल में यात्री सुविधाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसलिए यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वातानुकूलित श्रेणी में यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलती हैं। - मनोज कुमार सिंह, पीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed