{"_id":"60ca57c58ebc3e2ee80d4ebf","slug":"bullion-trader-died-bawal-jhansi-news-jhs197274427","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा कारोबारी की मौत पर उबाल, बाजार बंद, विधायक के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा कारोबारी की मौत पर उबाल, बाजार बंद, विधायक के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन

झांसी। मऊरानीपुर थाना इलाके के मुहल्ले दुबे चौक में दो दिन पहले हुए गोलीकांड में घायल सराफा कारोबारी अशोक अग्रवाल की बुधवार को मौत हो गई। कारोबारी की मौत पर भड़के लोग सड़कों पर आ गए। बाजार बंद करा दिया गया। क्षेत्रीय विधायक बिहारी लाल आर्य के खिलाफ भी लोगों में गुस्सा था। प्रदर्शन कर रहे लोग आरोप लगा रहे थे कि आरोपियों को वह संरक्षण दे रहे हैं। कुछ ही देर में पूरा इलाका छावनी में तब्दील हो गया। तनाव को देखते हुए पुलिस अधिकारी भी यहां डेरा डाले रहे।
मऊरानीपुर थाना कोतवाली के मुहल्ला दुबे चौक में गाड़ी खड़ी करने के विवाद में रविवार-सोमवार की मध्य रात्रि (13 जून) दो पक्षों में विवाद हो गया था। इसी दरम्यान एक पक्ष की ओर से फायरिंग कर दी गई थी, जिसमें सराफा कारोबारी अशोक अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल व अमित अग्रवाल घायल हो गए थे। अशोक अग्रवाल के पेट में गोली लगी थी, जिन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था। हालत गंभीर होने पर मंगलवार की देर शाम उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया था। बुधवार सुबह दिल्ली के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसकी जानकारी होते ही इलाके में कोहराम मच गया। गुस्साए लोग सड़कों पर आ गए। बाजार बंद करा दिए गए। लोगों ने आरोप लगाया कि क्षेत्रीय विधायक बिहारी लाल आर्य आरोपियों को संरक्षण दे रहे हैं। इसीलिए अब तक आठ में से चार आरोपियों की ही गिरफ्तारी हो पाई है। तनाव को देखते हुए क्षेत्र में कई थानों की पुलिस तैनात रही। अधिकारी हर गतिविधि पर खुद नजर जमाए रहे। वहीं, पुलिस ने घटना के एक और आरोपी दीपेश सेठिया को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, तीन आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।