फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bullion trader cheats woman of jewelery worth Rs 1.5 lakh

Jhansi News: सराफा कारोबारी ने महिला से ठगे डेढ़ लाख के जेवरात

Tue, 12 Sep 2023 11:18 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Bullion trader cheats woman of jewelery worth Rs 1.5 lakh
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। कोतवाली के गंधीगर टपरा के सराफा कारोबारी ने महिला से करीब डेढ़ लाख रुपये के जेवरात ठग लिए। सराफा कारोबारी ने कुछ माह पहले महिला से जेवरात सुधारने के नाम पर ले लिए थे लेकिन, अब उसे वापस नहीं कर रहा था। परेशान होकर महिला ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी कारोबारी के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हंसारी के दाऊ नगर निवासी सुमन देवी ने पुलिस को बताया कि 2 मार्च 2023 को पति के साथ गंधीगर टपरा में बीके ज्वैलर्स नाम से दुकान चलाने वाले सराफा कारोबारी नीतेश सोनी के यहां पहुंची थी। यहां नीतेश ने 26 ग्राम वजनी सोने का हार ठीक कराने के बहाने ले लिया। उसके साथ ही छह हजार रुपये भी ले लिए। कुछ दिन बाद जब वह अपना हार लेने उसके दुकान में पहुंची तब वह टालमटोल करने लगा। कुछ दिनों पहले जब वह अपने पति के साथ फिर उसकी दुकान में पहुंची तब उसने हार वापस करने से ही इन्कार कर दिया। भुक्तभोगी महिला ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी कारोबारी के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल संजय गुप्ता के मुताबिक मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed