{"_id":"669ef30bb321d3c6e90ccd67","slug":"bullet-riding-girl-pounces-on-young-mans-mobile-incident-captured-in-cctv-camera-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-356746-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: बुलेट सवार युवती ने युवक के मोबाइल पर मारा झपट्टा, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: बुलेट सवार युवती ने युवक के मोबाइल पर मारा झपट्टा, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। रास्ते में खड़ा होकर युवक दोस्तों से बात कर रहा था। तभी अचानक एक बुलेट आती है। उस पर दो युवक आगे और सबसे पीछे युवती बैठी रहती है। छोटे कपड़े में बुलेट सवार युवती बात कर रहे युवक के मोबाइल पर झपट्टा मारकर छीन लेती है और लात मारकर युवक को गिरा देती है। जब तक युवक संभलता, बुलेट सवार सभी भाग जाते हैं।
यह किसी फिल्म की पटकथा नहीं, बल्कि सिपरी बाजार के मिशन कंपाउंड के पास रविवार की देर रात की घटना है। बुलेट के पीछे नंबर नहीं लिखा था। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। भुक्तभोगी युवक ने पुलिस के पास पहुंचकर गुहार लगाई है।
थाना सीपरी बाजार के मिशन कंपाउंड के पास डाकघर वाली गली में रहने वाले दिलीप कुशवाहा प्राइवेट काम करते हैं। उसका कहना है कि रविवार रात दोस्त का फोन आने पर घर के बाहर खड़ा होकर बात कर रहा था। रात 10.26 बजे बुलेट सवार तीन लोग पहुंचे। सबसे पीछे एक युवती बैठी थी। पास आते ही युवती ने उसके हाथ से मोबाइल झपट लिया और लात मारकर गिरा दिया। इसके बाद बुलेट सवार ग्वालियर हाईवे के रास्ते भाग निकले। युवती को मोबाइल छीनकर भागता देख दिलीप हकबका गया। उसने शोर मचाया लेकिन कुछ देर बाद वह लोग आंखों से ओझल हो गए। इसके बाद, दिलीप शिकायत लेकर ग्वालियर रोड पुलिस चौकी पहुंचा और पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में सिगरेट पीती दिखी युवती
जिस रास्ते से वह लोग आए थे, वहां के कैमरे खंगाले गए तब एक जगह पर युवती अपने दोस्तों के साथ सिगरेट पीती दिखाई पड़ी। युवती ने छोटे कपड़े पहन रखे थे। बुलेट के पीछे नंबर नहीं लिखा था। पुलिस सीसीटीवी कैमरे के आधार पर उसकी पड़ताल में जुटी है।