फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Built a major business in just seven years and provided employment to women as well.

Jhansi News: सात साल में ही खड़ा कर दिया बड़ा कारोबार, महिलाएं को भी दिया रोजगार

Wed, 14 Oct 2026 02:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Built a major business in just seven years and provided employment to women as well.
फोटो और बेमिसाल बेटी का लोगो
विज्ञापन


..........................................
झांसी। महिलाओं को सस्ते और ऑर्गेनिक सेनेटरी पैड मिले, इसके लिए करीब सात साल पहले झांसी की अदिति खरे ने पहल की। उन्होंने खुद का व्यवसाय शुरू किया और आज हर महीने पांच टन सेनेटरी पैड की बिक्री करती हैं। यूपी ही नहीं बल्कि देशभर के कई राज्यों में उनकी कंपनी का तैयार उत्पाद जाता है। उनसे जुड़कर कई महिलाएं भी रोजगार पा रही हैं।

मिशन कंपाउंड की रहने वाली अदिति राकेश ने 2019 में ऑर्गेनिक सेनेटरी पैड का बड़ा व्यवसाय शुरू कर दिया था। उनका दावा है कि आज वह 60 फीसदी तक कम दरों पर महिलाओं को ऑर्गेनिक सेनेटरी पैड उपलब्ध करा रही हैं। उनकी कंपनी की ओर से तैयार सेनेटरी पैड ढाई रुपये प्रति पीस और 18 रुपये प्रति पैकेट कीमत पर मिलना शुरू हो जाता है। उन्होंने यह व्यवसाय शुरू करने से पहले कई ग्रुप डिस्कशन समेत लोगों की राय के आधार पर शोध पत्र तैयार किया। फिर ठाना कि ऐसा उत्पाद बनाना है जो पर्यावरण को कोई नुकसान न पहुंचाए, साथ ही सस्ता हो। धीरे-धीरे कारोबार बढ़ता गया और अब वह देश में यूपी के अलावा एमपी, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब से लेकर तमिलनाडु तक में सेनेटरी पैड की आपूर्ति कर रही हैं।
विज्ञापन

अदिति ने बताया कि उनकी कंपनी से स्वयं सहायता समूह की लगभग 75 हजार महिलाएं भी जुड़ी हुई हैं। इसमें अधिकांश बुंदेलखंड की महिलाए हैं। वह उनकी कंपनी से उत्पाद ले जाकर बिक्री करते हैं। इससे महिलाओं को अच्छी आय भी हो रही है। बताया कि अब बच्चों के डाईपर और डिलीवरी पैड भी उनकी कंपनी में बनाने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed