फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Building worth crores gutted, LED and branded mobiles worth five lakhs made of coal

Jhansi News: खाक हुई करोड़ों की इमारत, कोयला बने पांच लाख के एलईडी और ब्रांडेड मोबाइल

Thu, 06 Jul 2023 12:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jul 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Building worth crores gutted, LED and branded mobiles worth five lakhs made of coal
फोटो अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। सीपरी बाजार स्थित इलेक्ट्रानिक शोरूम वीके ट्रेडर्स एवं वैल्यू प्लस की बहुमंजिली इमारत जलकर पूरी तरह खराब हो गई। आग की चपेट में आने से दुकान के भीतर लगे लोहे के फ्रेम तक पिघल गए। अंदर से दुकान की हालत देख अब इसके जल्द खुलने की कोई उम्मीद नहीं है। जिसने भी यह दृश्य देखा, उन सबके मुंह से आह निकल पड़ी। एक समय लाइटों से जगमगाने वाले यह दोनों प्रतिष्ठान अब धुएं से पूरी तरह बदरंग हो चुके हैं।
दोनों दुकानों के भीतर करोड़ों रुपये के महंगे इलेक्ट्रानिक उपकरण भरे हुए थे। वैल्यू प्लस में नीचे रखे इलेक्ट्रानिक उपकरण बच गए जबकि वीके ट्रेडर्स में कुछ भी नहीं बचा। यहां ऊपर के फ्लोर से लेकर बेसमेंट तक में रखा सारा सामान जलकर कोयला बन गया। तीसरे दिन भी दुकान के भीतर प्लास्टिक जलने की बदबू भरी थी। वीके ट्रेडर्स में काम करने वाले लवकुश ने बताया कि पहले तल पर ही टीवी एवं मोबाइल का शोरूम था। जानी-मानी टीवी कंपनियों का स्टाॅकिस्ट होने के नाते हर कंपनी का लेटेस्ट मॉडल यहां रखा गया था। ग्राहकों को दिखाने के लिए हर ब्रांड की फ्लैट टीवी, स्मार्ट टीवी समेत 85 इंच की फ्लैट टीवी रखी हुई थीं। होम थियेटर भी यहां सजे थे। इसी फ्लोर में मिनी थियेटर समेत अन्य कीमती इलेक्ट्रानिक उपकरण रखे जाते थे। दूसरी तरफ मोबाइल सेक्शन था। यहां हजारों महंगे मोबाइल फोन रखे थे लेकिन, आग की चपेट में आने से यहां सबकुछ स्वाहा हो गया। दुकान मालिक के सिवाय भी जिसने यह दृश्य देखा उसके मुंह से भी बरबस आह निकल पड़ा। बुधवार को तीसरे दिन जब दुकान में काम करने वाले पहुंंचे तब यह नुकसान देखकर बेचैन हो गए। यहां कोई सामान साबुत नहीं बचा था। सबकुछ जलकर खाक हो चुका था। हालांकि अभी तक दुकानदारों ने नुकसान के बारे में पुलिस को कुछ नहीं बताया है। सीपरी बाजार इंस्पेक्टर संजय शुक्ला का कहना है कि अभी तक दुकानदारों ने नुकसान संबंधी कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


इनसेट
सील की गईं अग्निकांड की चपेट में आई दुकानें

अग्निकांड की चपेट में आकर पूरी तरह नष्ट हो चुकी वैल्यू प्लस, वीके ट्रेडर्स को प्रशासन ने येलो टेप लगाते हुए इसमें किसी के भी घुसने पर अब पाबंदी लगा दी। बिल्डिंग को पर्दे से ढंक दिया गया है। पुलिस के मुताबिक प्रशासन की ओर से गठित जांच कमेटी की जांच पूरी होने तक इस इमारत में किसी को प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा। उधर, बुधवार को एडीएम न्यायिक की अगुवाई में अफसरों की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed