फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BU student groups clashed again

फिर भिड़े बीयू के छात्र गुट

Sun, 31 Jan 2016 12:47 AM IST
झांसी/ब्यूरो
झांसी/ब्यूरो Updated Sun, 31 Jan 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
BU student groups clashed again
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में एक बार फिर बीटेक छात्रों के दो गुट आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों मेें पथराव हुआ। पुलिस ने एक छात्र को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि कई बार बीटेक के छात्रों के बीच मारपीट की घटनाएं सामने आती रही हैं। शनिवार को पुराने विवाद को लेकर दो गुटों के बीच कहासुनी हुई। विश्वविद्यालय परिसर से शुरू हुई लड़ाई बाहर सड़क पर आते ही और बढ़ गई। धीरे-धीरे दोनों पक्षों से छात्रों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
विज्ञापन


इसके बाद दोनों गुटों की तरफ से पथराव शुरू हो गया। इस दौरान सपा छात्रसभा के प्रदेश सदस्य स्वदेश यादव ने पुलिस अधिकारियों को फोन कर घटना की जानकारी दी, तो कुछ ही देर बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों पक्षों से बात कर मामला शांत कराया। इस दौरान विश्वविद्यालय के पासआउट बीटेक छात्र को पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। विश्वविद्यालय चौकी इंचार्ज ने इसकी पुष्टि की है।


निदेशक से मांगा छात्र का रिकॉर्ड
विवाद शांत होने के बाद बीटेक के छात्र परिसर में आरोपी की रोक की मांग को लेकर कुलपति कार्यालय में पहुंचकर हंगामा करने लगे।

इस पर इंजीनियरिंग विभाग के निदेशक प्रो. अमर सिंह को पत्र लिखकर आरोपी छात्र के संबंध में समस्त डिटेल मांगी गई है। संभावना है कि पासआउट छात्र की बीयू परिसर में एंट्री प्रतिबंधित कर दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed