फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BU start Beebak course

इसी साल से बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में शुरू होगा बीवॉक कोर्स

Sun, 07 Feb 2021 12:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
BU start Beebak course
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के पर्यटन एवं होटल प्रबंधन संस्थान में बैचलर ऑफ वोकेशन (बीवॉक) कोर्स शुरू होगा। सत्र 2021-22 से फूड प्रोडक्शन, गाइडिंग, फूड एंड बेवरेज सर्विसेज, हाउस कीपिंग में छात्र-छात्राएं डिग्री और डिप्लोमा ले सकेंगे। शॉर्ट टर्म कोर्स होने की वजह से इन कोर्सों के प्रति छात्र-छात्राओं का रुझान ज्यादा रहेगा। यही नहीं, यह कोर्स रोजगार परक होंगे। इससे नौकरी के अवसर बढ़ेंगे।
विज्ञापन

नई शिक्षा नीति-2020 में बीवॉक कोर्स को बढ़ावा देने के लिए कहा गया है। ऐसे में बीयू ने अपने यहां बीवॉक कोर्स शुरू करने का फैसला लिया है। पर्यटन एवं होटल प्रबंधन संस्थान को कुलपति ने बीवॉक कोर्स को लेकर तैयारी करने के निर्देश दे दिए हैं। चूंकि, सरकार भी होटल और पर्यटन को बढ़ावा दे रही है। ऐसे में इस क्षेत्र में रोजगार के कई अवसर हैं। आईटीएचएम विभाग में फूड प्रोडक्शन, गाइडिंग, फूड एंड बेवरेज सर्विसेज, हाउस कीपिंग में बीवॉक कोर्स शुरू होंगे। तीन साल में डिग्री, एक साल में डिप्लोमा और छह महीने की पढ़ाई पूरी करने पर सर्टिफिकेट मिल जाएगा।
विज्ञापन

क्या है बीवॉक कोर्स
बैचलर ऑफ वोकेशन तीन साल का डिग्री कोर्स है, जो विभिन्न विषयों में जैसे उद्यमिता विकास, होटल मैनेजमेंट, मेटल कंस्ट्रक्शन, हेल्थकेयर स्किल आदि में किया जा सकता है। इस तरह के कोर्सेज का मुख्य उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों को बढ़ाना है और छात्रों को बेहतर प्रशिक्षण के साथ विभिन्न आधुनिक क्षेत्रों में कार्य करने के लिए आवश्यक ज्ञान प्रदान करना है। इससे उनके भीतर छिपे हुनर को विकसित किया जा सके। बीवॉक डिग्री उन युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर कारगर साबित होता है, जो अच्छी नौकरी और बेहतर लाइफ स्टाइल के नवीन अवसरों व स्किल्ड रोजगार की तलाश में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या हैं इसके फायदे
ज्यादा कोर्स के विकल्प होने की वजह से छात्रों को अपने पसंद के क्षेत्र में काम सीखने और नौकरी करने का मौका भी मिल जाता है। साथ ही पढ़ाई के साथ पैसे कमाने के भी मौके मिल जाते हैं, जिससे उनका मनोबल बढ़ता है। अच्छी स्किल और जानकारी की वजह से छात्रों में खुद का व्यवसाय शुरू करने का आत्मबल बढ़ने लगता है। कुशल उम्मीदवार की तलाश हर देश और कंपनी को होती है, इसलिए बीवॉक कोर्सेज छात्रों को न सिर्फ देश, बल्कि विदेश में भी नौकरी के काबिल बनाता है।

सत्र 2021-22 से बीयू में बीवॉक कोर्स शुरू हो जाएंगे। पर्यटन एवं होटल प्रबंधन संस्थान प्रमुख को बीवॉक कोर्स शुरू करने के संबंध में निर्देश कर दिया गया है। जल्द ही प्रस्ताव तैयार कर वो भेजेंगे। यह कोर्स कर छात्र-छात्राओं के सामने रोजगार के तमाम अवसर होंगे। - प्रो. जेवी वैशम्पायन, कुलपति, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed