फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BU: Shivani becomes winner in badminton

बीयू : बैडमिंटन में शिवानी बनी विजेता

Sat, 05 Apr 2025 01:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
BU: Shivani becomes winner in badminton

विज्ञापन
झांसी। बीयू के अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान में अंतरसंकाय खेलकूद का आयोजन किया जा रहा है। इसमें हुई बैडमिंटन प्रतियोगिता में छात्र कुलदीप यादव व छात्रा वर्ग में शिवानी गुप्ता विजेता बनीं।

छात्र वर्ग के पहले सेमीफाइनल में दानिश अहमद ने प्रज्वल वर्मा और दूसरे सेमीफाइनल में कुलदीप यादव ने अश्विनी कश्यप को हराकर फाइनल में जगह बनाई। रोमांचक खिताबी मुकाबले में कुलदीप यादव विजेता और दानिश अहमद उपविजेता बने। छात्रा वर्ग के पहले सेमीफाइनल में शिवानी गुप्ता ने दिव्यांगी राय तथा दूसरे कल्याणी सिंह ने वंदना वर्मा को हराया। फाइनल मैच में शिवानी गुप्ता विजेता एवं कल्याणी सिंह उपविजेता रही। इससे पहले मुख्य अतिथि प्रो सौरभ श्रीवास्तव एवं राजीव बबेले ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान डॉ. अनुपम व्यास, प्रशांत सोलंकी, डॉ. अतुल मकरारिया, डॉ. राहुल शुक्ला, शशिकांत शर्मा, विनोद बौद्ध, डॉ. केएल सोनकर आदि शिक्षक उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed